{"_id":"6795115f6b208cf9110e7289","slug":"history-seat-of-drug-smugglers-will-be-investigated-action-will-be-taken-dsp-joginder-singh-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132083-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों की खंगाली जाएगी हिस्ट्री सीट, करेंगे कार्रवाई : डीएसपी जोगिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों की खंगाली जाएगी हिस्ट्री सीट, करेंगे कार्रवाई : डीएसपी जोगिंदर सिंह
Sat, 25 Jan 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेंज हिसार के डीएसपी जोगिंदर सिंह बैठक करते हुए। एजेंसी
- फोटो : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेंज हिसार के डीएसपी जोगिंदर सिंह बैठक करते हुए। एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेंज हिसार के डीएसपी जोगिंदर सिंह शनिवार को हरियाणा एनसीबी यूनिट सिरसा में पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करके उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा कि ड्रग्स का धंधा करने वाले सभी नशा तस्करों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी से कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में धरपकड़ तेज कर नशा तस्करों की हिस्ट्री शीट खोलें तथा समय-समय पर चेक कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि मादक पदार्थों तस्करी में पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत में भी उनके खिलाफ बेहतर ढंग से पैरवी करें, ताकि वे किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए।
डीएसपी जोगिंदर सिंह ने निर्देश दिए कि नशे की काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने वाले नशे के सौदागरों का ब्यौरा भी एकत्रित करें, ताकि उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत कर मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वालों की खोज खबर लेकर ड्रग कंट्रोलर आफिसर के साथ मिलकर, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
डीएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा कि समय-समय पर सभी पुलिसकर्मियों की कामकाज की समीक्षा होगी तथा काम में लापरवाही वह कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर सिरसा यूनिट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह के साथ एसआई महावीर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, एएसआई बगा सिंह, एएसआई जयवीर सिंह, एएसआई चानन राम, मुख्य सिपाही राजेश कुमार व मुख्य सिपाही सुधीर कुमार मौजूद रहे।