फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   High speed car overturned in bushes due to tire burst, 2 people narrowly left

टायर फटने से झाडिय़ों में पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे 2 लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
High speed car overturned in bushes due to tire burst, 2 people narrowly left
पंजुआना के पास झाडिय़ों में पलटी कार। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पंजुआना के निकट तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार हाईवे से उतरकर झाड़ियों में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार 2 लोग बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने कार सवारों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

पंजाब के शेरपुरा निवासी कुलविंदर सिंह व गिदड़ निवासी संदीप सहित दोनों लोग कार में सवार होकर सिरसा की तरफ जा रहे थे। गांव पंजुआना के निकट तेज रफ्तार कार का अगला टायर फटने के कारण कार बेकाबू होकर हाईवे से नीचे उतरकर झाड़ियों में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद काफी लोग एकत्र हो गए। उक्त युवकों ने पहले तो स्वयं को बठिंडा सीआईए कर्मचारी बताया, लेकिन बाद में पुलिस के आने के बाद दोनों ने अपनी असली पहचान बताई। सीआईए का हवाला देने पर उक्त युवकों ने अपनी गलती मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed