फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   helth,department,sirsa news

स्वास्थ्य विभाग एक से 15 जुलाई तक डायरिया कंट्रोल के लिए चलाएगा सर्वे

Wed, 23 Jun 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
helth,department,sirsa news
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से 15 जुलाई तक डायरिया कंट्रोल के लिए सर्वे किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टीमों को तैयार किया गया है। साथ ही कुष्ठ रोगियों व टीबी रोगियों के उपचार के लिए भी जागरूक अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवजात बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके पखवाड़े में जिले में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के 107568 बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ओआरएस कार्नर बनाए जाएंगे जहां बच्चों को ओआरएस के घोल व जिंक वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

निक्षय योजना के तहत 59 हजार की राशि की जारी
टीबी उन्नमूलन अभियान के तहत स्लम बस्ती व घनी आबादी वाले एरिया में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर तुरंत जांच करवाने व उपचार शुरू करवाने का आह्वान किया। विभाग द्वारा टीबी रोधक दवाई लेने वाले मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत 59 हजार रुपये जारी किए गए है। योजना के तहत मरीज को पांच सौ रुपये प्रति माह दिए जाते हैं ताकि वह पौष्टिक आहार ले सके। इसके अलावा मरीजों के बारे में सूचना देने वालों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों उपचार और वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक
जिले में कुष्ठ रोगियों का सही तरीके से उपचार करने के लिए तथा डबवाली-सिरसा स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर रोगियों को जागरूक किया गया। इस कड़ी में कुष्ठ रोगियों को दवाइयां वितरित की गई साथ ही उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण कम होने के बाद मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक से 15 जुलाई तक डायरिया पखवाड़ा मनाया जाएगा। टीबी रोगियों व कुष्ठ रोगियों के उपचार के लिए भी विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। विभाग जल्द ही इलेक्टिव सर्जरी भी शुरू करने जा रहा है।
- डॉ. रोहताश कुमार, सिविल सर्जन सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed