फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brother-in-law arrested for impregnating minor sister-in-law in Sirsa

सिरसा: नाबालिग साली को गर्भवती करने वाला जीजा गिरफ्तार, पेट दर्द होने पर खुली पोल, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 11:33 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा) Published by: Naveen Updated Tue, 15 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

आरोपी पीड़िता को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण पीड़िता ने यह बात लंबे समय तक अपने परिवार से छिपाए रखी। हाल ही में जब नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसने आपबीती परिजनों को बताई।

विज्ञापन
Brother-in-law arrested for impregnating minor sister-in-law in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और पवित्र पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवक ने डराने-धमकाने के बल पर अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग साली के साथ बार बार दुष्कर्म कर उसे पांच माह की गर्भवती कर डाला। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सदर डबवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनूसार डबवाली क्षेत्र के एक युवक ने पीड़िता की बड़ी बहन से कुछ समय पूर्व प्रेम विवाह किया था। परिजनों की मर्जी के बिना शादीकरने के कारण परिवार शुरू में नाराज चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले परिवार में आई खुशियों के चलते दूरियां मिट गईं और परिजनों का बेटी-दामाद के घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी जीजा की नीयत अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली पर बिगड़ गई।
विज्ञापन


आरोपी पीड़िता को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण पीड़िता ने यह बात लंबे समय तक अपने परिवार से छिपाए रखी। हाल ही में जब नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन जब उसे डॉक्टरी जांच के लिए ले गए, तो पता चला कि पीड़िता 5 महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना सदर डबवाली पहुँचकर पुलिस को शिकायत सौंपी। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (एम), 332, 351 (3) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act, 2012) की धारा 6 (गंभीर प्रवेशन लैंगिक हमला) के तहत प्राथमिकी दर्ज कि है। सदर थाना प्रभारी दलीप सिंह के अनुसार आरोपी जीजा को तुरंत गिरफ्तार कर डबवाली अदालत में पेश किया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed