फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department increased sampling, samples for 80 suspects in the district

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग, जिले में 80 संदिग्धों के लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Health department increased sampling, samples for 80 suspects in the district
 नागरिक अस्पताल में  सैंपलिंग करते हुए डाक्टरर्स की टीम। 
सिरसा। सर्दी के साथ ही जिले में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में विभाग ने सैंपलिंग बढ़ दी है। शुक्रवार को जिले में कोविड के संदिग्ध 80 मरीजों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल प्रशासन की टीमों ने डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में खांसी, जुकाम, गला दर्द, बुखार, सांस लेने में दिक्कत आने पर मरीजों के सैंपल लिए गए। सभी की जांच नागरिक अस्पताल में बनी लैब में की जा रही है। बुधवार को लिए 15 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार और शुक्रवार के 98 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

मौसम में आ रहे बदलाव ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजों के आंकड़ों में भी तीन दिनों में उछाल आया है। नागरिक अस्पताल में पहले जहां खांसी, जुकाम , गला दर्द, बुखार, बलगम , सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की ओपीडी 150 से 200 होती थी। शुक्रवार को ओपीडी दो गुना हो गई। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों में से गंभीर 35 मरीजों के कोविड के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले भर में यहां हुए सैंपल
नागरिक अस्पताल सिरसा : 35 सैंपल।
डबवाली : 20 सैंपल
कालांवाली : 11 सैंपल
ऐलनाबाद : 14 सैंपल


-------------------------------------------------
नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, गला दर्द, बुखार, सांस लेने में दिक्कत के मरीजों का आंकड़ा बढला है। विभाग की तरफ से अस्पताल परिसर में आईसीयू , एचडीयू , आइसोलेशन, सैंपलिंग किट, डाक्टर्स की टीमें के प्रबंध हैं। ओपीडी में गंभीर मिल रहे मरीजों के सैंपल किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिलेभर से 80 कोविड के सैंपल किए गए हैं। अभी तक कोई भी जिले से पॉजिटिव केस नहीं आया है। -डाॅ. पवन कुमार , एडिशनल चार्ज पीएमओ, नागरिक अस्पताल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed