फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hawan organized in Arya Samaj on Hariyali Teej

Sirsa News: हरियाली तीज पर आर्य समाज में किया हवन का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hawan organized in Arya Samaj on Hariyali Teej
डबवाली। संस्था आर्य समाज मंडी डबवाली की ओर से हरियाली तीज के मौके पर रविवार को आर्य समाज मंदिर यज्ञशाला में हवन यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का आयोजन अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने देश, समाज व समस्त शहरवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर संस्था के महामंत्री डॉ. रामफल आर्य ने आहुतियां दीं। यज्ञब्रह्मा का दायित्व संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने निभाया।
विज्ञापन




इस मौके पर अध्यक्ष एसके आर्य ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना तो त्योहारों और पर्वों का महीना है, इसमें हरियाली तीज का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की ओर से हरियाली तीज को हरि तृतीया के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान बच्चों ने बड़ी श्रद्धा, उत्साह व उल्लास के साथ भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।
विज्ञापन


यज्ञब्रह्मा विजय कुमार शास्त्री ने भी हरि तृतीया के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला और पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद स्त्री आर्य समाज की प्रमुख नीलम राये ने ‘तेरे दर को छोड़कर किस दर जाऊं मैं...’ एवं ‘शरण प्रभु की आओ रे यही समय है प्यारे...’ भजन प्रस्तुत किए। विशेष हवन यज्ञ के साथ ही सावन के गीत-संगीत का बच्चों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कोषाध्यक्ष व संपत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष विजय कुमार कामरा, संरक्षक डॉ.भारत भूषण छाबड़ा, वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह पटवारी, श्याम सुंदर सिंगला, लालचंद कनवाडिय़ा, मास्टर तेजस आर्य लड्डू, बेबी हिताक्षी आर्य सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में वैदिक जयघोष, शांति पाठ के पश्चात् लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed