फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Assembly Elections: Time till this evening for campaigning, family put in strength along with candidates

Sirsa News: प्रचार में आज शाम तक का वक्त, प्रत्याशियों के साथ परिवार ने झोंकी ताकत

Thu, 03 Oct 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections: Time till this evening for campaigning, family put in strength along with candidates
हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के लिए प्रचार करतीं उनकी पत्नी सरस्वती कांडा। स्वयं 
परिवार के सदस्य भी चुनाव मैदान में उतरे, भाई, बीवी, पोता, दादा से लेकर बहु तक मांग रहे वोट
विज्ञापन

फोटो :

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इतने ही प्रचार के लिए प्रत्याशियों के परिजन भी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। प्रत्याशियों को जिताने के लिए और वोट दिलाने के लिए उनके भाई, बीवी, पोता, दादा से लेकर बहु तक प्रचार में जुटी हैं।
सिरसा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के लिए उनके भाई गोबिंद कांडा, भतीजे धैर्य व धवल कांडा, गोपाल कांडा की पत्नी सरस्वती कांडा चुनाव प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया के लिए उनके पिता राहुल सेतिया, माता सुनीता सेतिया चुनाव प्रचार करते नजर आई हैं। ऐलनाबाद की बात करें यहां कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के लिए उनके बेटे सुमित बैनीवाल और परिवार में बहू संतोष बैनीवाल वोट मांगती हुई नजर आ रही हैं। हर मंच सांझा कर रही हैं और गांव-गांव प्रचार करने में जुटी हैं। इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला स्वयं मैदान में डटे हुए है। इनके लिए पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन



दादा के लिए पोते कर रहे वोटों की अपील
रानियां हलके की बात करें तो निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह के लिए उनका पोते सूर्यप्रकाश चुनाव मैदान में वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा जेजेपी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी अपने दादा चौधरी रणजीत सिंह दिन-रात एक किए हुए है। वहीं, इनेलो से अर्जुन चौटाला के लिए उनके पिता अभय सिंह चौटाला और दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सर्वजीत कंबोज की पत्नी चुनाव में पति के लिए वोट की अपील कर रही हैं। कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी शीशपाल केहरवाला स्वयं ही अपने लिए प्रचार में जुटे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह देसूजोधा के लिए उनकी भांजी लवलीन कौर वोट मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पिता व जजपा प्रत्याशी के लिए माता मांग रही वोट
डबवाली की बात करें तो सबसे ज्यादा सक्रिय कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग के लिए उनके पिता डाॅ. केवी सिंह लगे हुए हैं। वे पहले दिन से चुनाव प्रचार में जुट गए थे। दिग्विजय चौटाला के लिए उनके भाई दुष्यंत चौटाला, माता नैना चौटाला वोट मांग रही हैं। इनेलो प्रत्याशी आदित्य देवीलाल के लिए अनिरूद्ध चौटाला मैदान में प्रचार करे रहे हैं।


कभी जाति तो कभी विकास के नाम पर मांग रहे वोट

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी उम्मीदवारों की ओर से एडी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। इसके तहत कभी जाति तो कभी विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उधर, अब बदल रहे राजनीतिक माहौल के बीच पार्टियों के नेताओं की ओर से जुबानी हमले भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed