फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hariyali Teej markets are full of life, women buy cosmetics

Sirsa News: हरियाली तीज पर बाजारों में रौनक महिलाओं ने खरीदे शृंगार के सामान

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej markets are full of life, women buy cosmetics
सिरसा। जिले में हरियाली तीज का उत्सव आज मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां महिलाओं ने कर ली है। तीज को लेकर बाजारों में रौनक है। पर्व को लेकर महिलाओं ने खरीदारी की, विशेषकर हरी चूड़ियों की खरीदारी सभी महिलाओं ने की।
विज्ञापन

सावन के माह में मनाया जाने वाला यह त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सुहागन स्त्रियां इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाजारों में तीज से एक दिन पहले चहल-पहल देखी गई। हालांकि त्योहार दोपहर के समय में बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। लेकिन शाम के समय में लोग बाजारों में निकले और खरीदारी की। महिलाओं ने कपड़े, साज-शृंगार, मेहंदी, चूड़ियां, लहरिया साड़ियां और पूजा की थालियों की खरीदारी की। खासकर हरी-लाल रंग के चूड़ियों की ज्यादा मांग देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ देखी गई। वहीं बाजारी मिठाई घेवर की खरीदारी भी लोगों ने तीज से एक दिन पहले की। वहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि परंपरा के अनुसार वो तीज घर पर ही पारंपरिक मिठाइयां जैसे मालपुए, सुहाली, सेवियां, टिकड़े व अन्य चीजें बनाएंगी। हालांकि शहर से ज्यादा गांवों की महिलाओं में तीज को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed