{"_id":"6b0c6ef0e53ad3ac120128f4","slug":"gurunanak-dev-prakash-parv-celebrated-sirsa-news-c-128-1-sir1007-169354-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्रद्धा और उत्साह से मनाया श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्रद्धा और उत्साह से मनाया श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
Sun, 29 Nov 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
रोड़ी के गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम के दौरान एकत्रित श्रृद्धालु_____संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव रोड़ी की माछी पत्ती स्थित गुरुद्वारा साहिब यादगारी बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी वाले में श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया। रविवार को यहां एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु घर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को आरंभ किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब और दरबार साहिब को फूलों की सुंदर मालाओं से सजाया गया था।
सुबह से ही श्रद्धालुओं के गुरुद्वारा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत सरबत के भले की अरदास की गई। संगत ने गुरु साहिब के समक्ष शीश नवाकर परिवारों और समाज की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपनाने का संदेश
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई सुखपाल सिंह ने यह जानकारी दी। कमेटी प्रधान गुरमेल सिंह और कैप्टन हरबंस सिंह भी इस आयोजन में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक समागम करवाया जाता है। इसमें सिख समाज के साथ अन्य धर्मों के लोग भी पूरी श्रद्धा से भाग लेते हैं। श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं। गुरु साहिब ने जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर सेवा करने की प्रेरणा दी।
सभी धर्मों के श्रद्धालुओं ने साझा की गुरु घर की खुशियां
आयोजकों ने बताया कि इस समागम का मुख्य उद्देश्य आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। रविवार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु घर की खुशियां साझा कीं। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गुरुद्वारा साहिब का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के माध्यम से संगत को गुरु नानक देव जी के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इससे समाज में प्रेम और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।