फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government purchase of wheat started, no farmer arrived with the crop on the first day

Sirsa News: गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन फसल लेकर नहीं पहुंचा कोई किसान

Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government purchase of wheat started, no farmer arrived with the crop on the first day
सिरसा की अनाज मंडी में सरसाें की उठान करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा मंडी में मंगलवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन एक भी किसान अनाज मंडी में गेहूं की उपज बेचने नहीं आया। अनाज मंडी में गेहूं खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले भर से मंडियों में बीते वर्ष के मुकाबले गेहूं की फसल की आवक ज्यादा आने की संभावना है।

अनाज मंडी में सरसों की आवक तेजी से हो रही है, लेकिन उठान का कार्य एजेंसियों द्वारा बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। अनाज मंडी में अभी तक 15117 क्विंटल सरसों का उठान बाकी है। ऐसे में मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिरसा मंडी में मंगलवार को 661 गेट पास काटे गए। मंडी में 16472 क्विंटल सरसों की आवक हुई। मंडी में अब तक कुल 49557 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी हैं। मंडी में अब तक 6653 क्विंटल सरसों का ही उठान हो पाया हैं।
विज्ञापन




उठाव को लेकर नहीं हो पाया टेंडर
उधर, गेहूं की फसल के उठान को लेकर परिवहन व लेबर को लेकर जिले की 37 मंडियों में अभी तक टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई है। विभाग की ओर से दो माह में तीन बार टेंडर खोले गए थे, लेकिन टेंडर फर्मों ने टेंडर नहीं लिए हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से फिर से टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
मंडी में सरसों और गेहूं की फसल को लेकर पूरी व्यवस्था बनाई हुई है। फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। --- वीरेंद्र मेहता , मार्केट कमेटी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed