फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl students and parents created ruckus in Government Girls School

Sirsa News: राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं व अभिभावकों ने किया हंगामा

Thu, 20 Jul 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jul 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Girl students and parents created ruckus in Government Girls School
संशोधित खबर में छूने के स्थान पर दुर्व्यवहार किया गया----------
विज्ञापन

अभिभावकों ने बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली (सिरसा)। शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार की सुबह कई छात्राओं व उनके अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य पर छात्राओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। इस संबंध में बीईओ को भी शिकायत दी गई है।
वीरवार को विद्यालय में अवकाश था और स्कूल स्टाफ की बैठक होनी थी। करीब 11 बजे अभिभावक अपनी बेटियों के साथ पहुंचे और कार्यकारी प्रिंसिपल रजनीश कुमार पर उनकी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। लक्ष्मी देवी, वीरपाल कौर, सरोज रानी, राजबाला, ऊषा रानी, युद्धवीर रंगीला, सोहन लाल आदि ने बताया कि रजनीश उनके बच्चों को फोन भी करते हैं और बोलते हैं कि वह स्वयं आपको घर से ले भी जाऊंगा और छोड़ भी आउंगा। उनकी बच्चियां मानसिक तौर पर परेशान हैं। अभिभावकों ने मांग की कि कार्यकारी प्रिंसिपल को स्कूल से हटाया जाए।
विज्ञापन

रजनीश कुमार केमिस्ट्री के लेक्चरर हैं और 12वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं। इसके अलावा दो कक्षाओं में अंग्रेजी भी पढ़ाते हैं। इन्हीं कक्षाओं की कुछ छात्राओं ने उक्त शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। बुधवार को बारिश बहुत तेज थी। जो बच्चे विद्यालय के मुख्य द्वार पर भीड़ करके खड़े थे, उन्होंने उन्हें अंदर चलकर बैठने की बात कही थी। स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं आप उन्हें चेक करवा लें।

-रजनीश, कार्यकारी प्रिंसिपल

छात्राओं व अभिभावकों से पूछताछ की है। अभिभावकों ने लिखित शिकायत भी दी है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कार्यकारी प्रिंसिपल रजनीश को डेपुटेशन पर भेजने की बात कही है। सारे मामले की जांच की जाएगी, यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उनके खिलाफ विभागीय व पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
-परमजीत कौर, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed