फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ghaggar's water level increased by three thousand cusecs in 24 hours, expected to reach 15 thousand today

Sirsa News: 24 घंटे में तीन हजार क्यूसेक बढ़ा घग्गर का जलस्तर, आज 15 हजार तक पहुंचने के आसार

Tue, 11 Jul 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar's water level increased by three thousand cusecs in 24 hours, expected to reach 15 thousand today
गांव मत्तड़ के पास घग्गर नदी में आया पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/रोड़ी।
जिले में 24 घंटे के दौरान घग्गर नदी का जलस्तर तीन हजार क्यूसेक बढ़कर पांच हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। बुधवार को जलस्तर 15 हजार क्यूसेक तक पहुंचने के आसार हैं। अब घग्गर नदी के बीच में खेती करने वाले किसान फसल को बचाने के लिए बांध को मजबूत करने में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने बड़े बांध को मजबूत करने के लिए और नदी से जलकुंभी निकालने के लिए करीब 20 ट्रैक्टर ट्राॅली और सात मशीनों को लगाया है।
रोड़ी के मत्तड़, लहंगेवाला सहित आसपास के गांवों में किसान छोटे बांध के कमजोर होने के चलते नया बांध भी तैयार करने में जुटे हैं। किसान ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी डाल रहे हैं ताकि अगर छोटे बांध से पानी बाहर भी आए तो उन्हें दूसरी फसल व गांव बच सके।
विज्ञापन

घग्गर नदी के दोनों तरफ कच्चा बांध बना हुआ है। ऐसे में इसके आसपास के कई गांवों में बांध टूटने का खतरा बना रहता है। वर्ष 1988, 1993 और 2010 में घग्गर टूटने के कारण यहां पर किसानों व ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बनाए गए दो कंट्रोल रूम
घग्गर के बढ़ते जलस्तर को लेकर उपायुक्त कार्यालय व सिंचाई विभाग के तार कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से हर क्षेत्र की स्थिति जांची जाएगी। कहीं पर भी बांध टूटने जैसी स्थिति बीती है, तो लोग कंट्रोल रूम के नंबरों पर फोन कर इसकी सूचना दे सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का नंबर 01666-248890, 01666-248880 व सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 01666-235721 हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से उस क्षेत्र की टीम को अलर्ट किया जाएगा।

घग्गर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं सांसद, जलकुंभी के कारण परेशान किसान भड़के
ओटू हेड से राजस्थान की तरफ बहकर गई जलकुंभी ने ऐलनाबाद क्षेत्र के किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। गांव हिम्मतपुरा के पास जलकुंभी पुल के नीचे फंसने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई। मामले की सूचना मिलने पर सांसद सुनीता दुग्गल स्थिति जांचने के लिए मौके पर पहुंचीं। यहां किसानों ने उनको खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि जलकुंभी के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। गांव के युवक सुबह से जलकुंभी निकालने के लिए लगे हुए हैं। इस संबंध में वे अधिकारियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन ही नहीं उठाया गया। इसके बाद सांसद सुनीता दुग्गल ने संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दी और मौके पर ही एक जेसीबी मशीन मंगवाई गई।


यह है स्थिति
स्थान, क्यूसेक
गुहलचिका, 61 हजार
खनौरी, 12 हजार
चांदपुरा, 10 हजार
सरदूलगढ़, पांच हजार


वर्जन
घग्गर का जलस्तर अभी बढ़ रहा है। बुधवार को काफी पानी पहुंचेगा। इसके लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। कई स्थानों पर जलकुंभी निकाली जा रही है। ओटू से राजस्थान की तरफ पानी छोड़ा गया है। - अजीत हुड्डा, एक्सईएन, सिंचाई विभाग सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed