फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Get youths filled in colleges and universities to get votes: Geeta Bharti

हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 को लेकर ली बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Get youths filled in colleges and universities to get votes: Geeta Bharti
सिरसा में अधिकारियों की बैठक लेतीं हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती। - फोटो : Sirsa
सिरसा। मंडलायुक्त गीता भारती ने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक ली। हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने कहा कि जो युवा एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उन्हें स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाए तथा उनके वोट बनवाने के लिए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय में युवाओं को फार्म भरवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023 का कार्यक्रम के अंतर्गत 19, 20 नवंबर और 3, 4 दिसंबर 2022 (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां घोषित की गई है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी बूथ पर संबंधित बीएलओ पूरी तरह से एक्टिव रहें। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर स्वीप गतिविधियां जैसे साइकिल रैली, बैनर, महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। महिला मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम भी इस विशेष अभियान के दिनों में अधिक से अधिक बूथों को चेक करें तथा इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएं। अभियान के दौरान सभी पात्र युवाओं के वोट बनवाए जाएं तथा मतदाता सूची को शुद्ध किया जाए।
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह सभी पात्र नागरिकों को बनवाना चाहिए। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाए। मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के वोट बनाने पर विशेष जोर दिया जाए। इसे लेकर महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में विशेष अभियान चलाया जाए। इसी प्रकार से वंचित वर्ग के लोगों को भी अपना वोट बनवाने को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में आयोजित करें कार्यक्रम : डीसी
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान चलाकर इस कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

4 दिन लिए जाएंगे दावे और आपत्तियां
19, 20 नवंबर और 3, 4 दिसंबर 2022 ( शनिवार व रविवार) को अपने-अपने मतदान केंद्र पर प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक हाजिर रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करके गरुड़ एप के माध्यम से भी फार्म नंबर 6, 7 व 8 को ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम डबवाली शंभु राठी, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, नगराधीश अजय सिंह, तहसीलदार चुनाव हनुमान दास सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed