फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Geeta's message will resonate in the schools of the district till December 15

Sirsa News: 15 दिसंबर तक जिले के स्कूलों में गूंजेगा गीता का संदेश

Thu, 28 Nov 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Geeta's message will resonate in the schools of the district till December 15
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर स्कूलों में भी गीता के संदेश गूंजेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से एक खास कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके तहत स्कूल से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

15 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में निजी व राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कुल दो वर्गों में संवाद, नाटक और पेंटिंग सहित छह विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये कार्यक्रम केवल गीता पर आधारित ही रहेगा। इससे विद्यार्थी गीता की महता को समझेंगे। गीता महोत्सव को लेकर छह श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें निबंध लेखन, संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, प्रश्नोत्तरी, भाषण और पेंटिंग शामिल हैं।
विज्ञापन

खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिलास्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थी ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की पहली श्रेणी में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। दूसरी श्रेणी में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यालय मुखिया की अध्यक्षता में होगी, इसको लेकर बाकायदा मूल्यांकन कमेटियां गठित की जाएंगी। जिलास्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया जाएगा। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्रधानाचार्य सचिव, भाषा विशेषज्ञ और सहायक परियोजना संयोजक सदस्य होंगे।




तीन विषयों पर चार भाषाओं में खुद लिखना होगा लेख
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 8वीं और 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। हस्तलिखित निबंध ही मान्य होगा। कंप्यूटराइज और एआई टूल के माध्यम से लिखे निबंध मान्य नहीं होंगे। निबंध लेखन का विषय मैंने गीता से क्या सीखा, गीता ने मेरे जीवन को कैसे बदला और भारत की स्वतंत्रता में गीता का महत्व विषय हैं। निबंध लेखन के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू भाषा का चुनाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed