फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Garbage will not go to the fields, the boundary wall of the garbage disposal plant will be made 15 feet high, 5 feet mesh will also be installed.

Sirsa News: खेतों में नहीं जाएगा कचरा, 15 फीट ऊंची बनाई जाएगी कचरा निस्तारण प्लांट की चहारदीवारी, 5 फीट जाली भी लगेगी

Sun, 10 Nov 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Garbage will not go to the fields, the boundary wall of the garbage disposal plant will be made 15 feet high, 5 feet mesh will also be installed.
बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट।   संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की ओर से गांव बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट की चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर करीब 1.86 कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करवाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद प्लास्टिक व अन्य प्रकार का कचरा उड़कर खेतों में नहीं जाएगा।
नगर परिषद ने गांव बकरियांवाली में 13 एकड़ में कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित किया हुआ है। यहां पर शहरभर से कचरा उठाकर निस्तारण के लिए भेजा जाता है। निस्तारण प्रक्रिया धीमी होने के कारण यहां सैकड़ों टन कचरा एकत्रित है। कचरा दीवारों से ऊपर आ गया है। ऐसे में हवा के साथ कचरा उड़कर खेतों में पहुंच जाता है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से लेकर जिला नगर आयुक्त से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में अब नगर परिषद ने कचरा निस्तारण प्लांट की सुध ली है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार गांव बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में चहारदीवारी को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने एक करोड़ 86 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। मौजूदा समय में प्लांट की चहारदीवारी सात फीट के आसपास है। इससे अब मजबूत कर 15 फीट ऊंची बनाई जाएगी। 15 फीट के ऊपर 5 फीट जाली या तार लगाई जाएगी, ताकि कूड़ा उड़कर खेतों में न जाए।
विज्ञापन


कई जगह से टूटी हुई है चहारदीवारी
कचरा निस्तारण प्लांट की चहारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है। दीवार के छोटी होने के कारण कचरा उड़कर खेतों में जाता है। ऐसे में प्रशासन ने पहले दीवारों के साथ कचरा हटाने का काम किया है। वहीं, पूर्व में बनाई गई दीवार की ऊंचाई कम है। ग्रामीणों ने ऊंचाई बढ़ाने की मांग की थी। अब दीवारों को ऊंचा उठाया जाता है तो कचरा निस्तारण करने वाली कंपनी को भी फायदा होगा और आवारा कुत्ते भी प्लांट में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व उपायुक्त ने जनसंवाद में दिए थे आदेश

पूर्व उपायुक्त आरके सिंह ने ग्रामीणों के साथ निस्तारण प्लांट में आकर जनसंवाद भी किया था। जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को चहारदीवारी को ऊंचा उठाने व अन्य बेहतर व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इसी दौरान विधानसभा चुनाव आ जाने के कारण यह प्रोजेक्ट रूट गया था।



कोट्स
बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट को अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ प्लांट को सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा। पहले चरण में 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी को ऊंचा उठाने व मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। - विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed