फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gang war in Kalanwali: Jagga Takhtmal used to collect weekly, there was enmity with Deepu for protesting

कालांवाली में गैंगवार : हफ्ता वसूली करता था जग्गा तख्तमल, विरोध करने पर हो गई थी दीपू से दुश्मनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gang war in Kalanwali: Jagga Takhtmal used to collect weekly, there was enmity with Deepu for protesting
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कालांवाली के देसूमलकाना रोड पर गैंगवार में हुई ट्रक यूनियन प्रधान दीपू व उसके साथी की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा कार्रवाई कर रही है। करीब दस साल पहले दीपू और जग्गा तख्तमल दोनों दोस्त थे। इस दौरान जग्गा लोगों से हफ्ता वसूली करता था और दीपू के विरोध करने पर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। तीन वर्ष पहले जग्गा तख्तमल गैंग ने दीपू पर हमला कर टांग तोड़ दी, जिसके बाद यह दुश्मनी ओर गहरी हो गई।
दीपू पर पहले ही मारपीट करने और धमकी देने के करीब 10 मामले दर्ज हैं। उसके साथी अमनदीप पर पांच और परमजीत उर्फ जग्गा पर भी आठ मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार दीपू उर्फ दीपक व परमजीत उर्फ जग्गा दोनों की बचपन पर साथ थे और साथ ही खेलते थे। दीपू उर्फ दीपक कालांवाली क्षेत्र में अपनी धौंस जमाने के लिए आपराधिक किस्म की गतिविधियों को अंजाम देता था और कालांवाली में अपना लॉकल दीपू जग्गा गैंग तैयार कर रहा था। इसमें दीपू गैंग का मुखिया था। झगड़ा होने के बाद जग्गा तख्तमल ने दीपू पर हमला कर उसकी टांग तोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के सदस्य एक दूसरे की हत्या करने पर उतारू रहते थे।
विज्ञापन

हत्या मामले में कोर्ट में पेशी के बाद घर लौटते समय हुई गैंगवार
स्कॉर्पियो में सवार पीड़ित परमजीत उर्फ जग्गा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले तख्तमल में हुए हत्या के मामले में अमनदीप का नाम आया था। इसकी कोर्ट में पेशी होने के बाद वह, दीपू, अमनदीप और वीरेंद्र घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान देसूमलकाना रोड पर काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। दीपू और वीरेंद्र गाड़ी से उतरे तो वहां पर आसपास खड़े करीब 15 युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। इसमें को 8 दीपू और वीरेंद्र को तीन गोलियां लगने स मौत हो गई। परमजीत के हाथ में एक और अमनदीप के पेट में तीन गोलियां लगी हैं। इसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों से ट्रक यूनियन की संभाल रखी थी प्रधानी
दो वर्ष पहले दीपू ने ट्रक यूनियन की प्रधानी संभाली थी। इसमें परमजीत भी उसके साथ ही रहता था। अमनदीप खेती बाड़ी करता है और उस पर पांच मामले दर्ज हैं। वीरेंद्र करीब तीन माह से दीपू और परमजीत के साथ रहने लगा था। इससे पहले वह एसी ठीक करने का काम करता था और सीजन जाने के बाद उसने काम छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार वीरेंद्र्र भी चिट्टा सप्लाई करता था और परिवार में इकलौता बेटा था।

जग्गा तख्तमल हथियारों की करता है सप्लाई, एनआईए कर रही तलाश
हत्या आरोपी जगसीर सिंह जग्गा तख्तमल लंबे समय से बंबीहा गैंग के साथ जुड़ा हुआ है और लोगों को हथियार सप्लाई करता है। वर्ष 2016 में जग्गा सिंह की पत्नी लखवीर कौर गांव तख्तमल की सरपंच चुनी गई थी, तभी से ग्रामीण उसे जग्गा सरपंच के नाम से पुकारते थे। इस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। अब जग्गा तख्तमल ने कालांवाली में हुए गैंगवार की जिम्मेदारी भी अपने सिर ली है। बता दें कि बीते माह ही एनआईए दिल्ली की टीम ने जग्गा तख्तमल के घर पर छापा कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में असलाह और कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद एनआईए ने नोटिस भी जारी किए थे। लेकिन जग्गा तख्तमल वहां पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed