फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gang that swindled Rs 3 lakh in the name of doubling the amount busted, one arrested

Sirsa News: दाेगुने करने के नाम पर 3 लाख हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Gang that swindled Rs 3 lakh in the name of doubling the amount busted, one arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोमबीर। 
सिरसा। पैसे डबल करने के नाम पर पंजाब के व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी सोमबीर निवासी रतनपुर जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सोमबीर ने बताया है कि रंग-रोगन का मिस्त्री है। पैसे डबल करने वाले गिरोह का सरगना सिरसा निवासी भूरा है।
विज्ञापन


भूरा से उसकी मुलाकात एक साल पहले गोगामेड़ी मेले में हुई थी। जांच अधिकारी पूनम चंद ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि भूरा के खिलाफ एक साल पहले सिविल लाइन थाना सिरसा में केस दर्ज हुआ था। यह गिरोह पैसे डबल करने के नाम पर लोगों को ठगता है। ये ठग नकली नोटों की गड्डी बनाकर इसके ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर देते हैं।
विज्ञापन


आरोपी सोमबीर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी। इसके अलावा भूरा व अन्य साथियों के पते ठिकाने मालूम कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






बठिंडा में मोबाइल की दुकान करता है पीड़ित

पुलिस को दी शिकायत में तनमेय निवासी एकता कॉलोनी जिला बठिंडा ने बताया कि उसकी बठिंडा बस स्टैंड पर तनमेय मोबाइल केयर नाम से दुकान है। उसकी दोस्ती लभा निवासी गुरुसर सेनिवाला बठिंडा से है। लभा ने उसे बताया कि सोमबीर निवासी रतनुपरा जिला हनुमानगढ़ पैसे डबल करने का काम करता है। इसके बाद 25 मई को तनमेय ने सोमबीर से व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क किया। सोमबीर ने उसे बताया कि उसका बॉस सतनाम चौक सिरसा निवासी भूरा है। उसी के माध्यम से पैसे डबल करवाए जा सकते हैं। सोमबीर ने तनमेय को पांच लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद में 10 लाख रुपये दिलाने की बात कही। तनमेय का कहना है कि उसने तीन लाख रुपये का इंतजाम कर लिया। भूरा से मुलाकात के लिए सोमबीर ने तनमेय को डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर 10 के पास बुलाया। तनमेय ने तीन लाख रुपये लेकर अपने दोस्त रमनदीप सिंह के साथ 10 नंबर गेट के पास पहुंच गया। यहां सोमबीर से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वे तीनों कार में सवार होकर नेजिया खेड़ा टी-प्वाइंट रंधावा रोड पहुंचे।




दो लोग पुलिस की वर्दी में थे

यहां पर एक बिना नंबर की एक गाड़ी खड़ी थी। इसमें दो व्यक्ति बैठे थे। सोमबीर ने भूरा नाम के शख्स को पुकारा। इसके बाद तनमेय ने भूरा को तीन लाख रुपये दे दिए। भूरा ने भरोसा दिलाया कि कुछ समय में एक इनोवा गाड़ी आएगी, जो तुम्हें 6 लाख रुपये दे देगी। कुछ ही देर में यहां पर एक इनोवा गाड़ी आई। इसमें तनमेय व सोमबीर बैठ गया। तनमेय का कहना है कि इनोवा गाड़ी में चार लोग पहले से बैठे थे। इनमें से दो ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और दो सादे कपड़ों में थे। उक्त लोग उसे फूलकां के पास उतार कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed