फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Frost continues to chill, minimum temperature reaches 1.5 degrees

Sirsa News: पाला जमने सेे ठिठुरन बरकरार, 1.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Frost continues to chill, minimum temperature reaches 1.5 degrees
खेतों में बनी सड़कों पर जमा पाला। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रात के समय पाला जमने से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार है। जिले में दूसरे दिन भी खेतों में भूसा, घास और फसलों के पत्तों पर पाला जमा हुआ दिखाई दिया। इस कारण अब किसानों की चिंता पहले से काफी अधिक बढ़ गई है। पाला जमने से अब फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पाला जमने से न्यूनतम तापमान भी अब 1.5 डिग्री तक पहुंच गया है।
जिले में अब लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। धुंध कम होने से अब सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। लेकिन पाला जमने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में बीते दिन रविवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जोकि सोमवार को गिरकर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। रात व अलसुबह ठंड अधिक होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि दोपहर बाद धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत भी मिल रही है। पाला जमने के कारण किसानों की चिंता पहले से बढ़ गई है। आलू, मटर, गोभी सहित अन्य फसलों पर इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है। पाले के कारण फसलों के पत्ते भी अब गिरने शुरू होंगे। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। वहीं गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य फसलों को भी इस कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ अनुसार दो दिनों तक इस तरह से पाला जमने की समस्या बनी रहेगी और इसके पश्चात बारिश होने की संभावना है। जिससे फसलों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

------
सुबह के समय सफेद दिखाई दे रही है घास व फसलों के पत्ते
मौसम में बदलाव होने के कारण अब सुबह के समय घास, भूसा सहित अन्य फसलों के पत्तों पर पाले की सफेद चादर देखने को मिल रही है। किसान अभी फसल को बचाने के लिए उस पर पराली, धुआं सहित अन्य उपाय करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान अब तक जिले का सबसे कम दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed