फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four people including a woman arrested with 100 grams of heroin

Sirsa News: 100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित चार काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four people including a woman arrested with 100 grams of heroin
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। 
कालांवाली। पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100.45 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित चार नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जसराज सिंह उर्फ जस्सी निवासी सिंहपुरा हाल वार्ड 4 मंडी कालांवाली, राजवीर सिंह निवासी माइसर खाना जिला बठिंडा पंजाब, गुरप्रीत सिंह निवासी भागी बांदर जिला बठिंडा पंजाब व भिंद्र कौर निवासी सिंहपुरा हाल वार्ड 4 मंडी कालांवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में कालांवाली चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पड़ताल अपराध व नशा तस्करी की रोकथाम के लिए मंडी कालांवाली से तख्तमल रोड की तरफ आ रही थी। जब टीम देसूमलकाना मोड़ के नजदीक तख्तमल फाटक पर पहुंची तो सूचना मिली कि एक महिला सहित चार लोग नशा तस्करी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी आरोपी जसराज के घर पर आए हुए हैं और हेरोइन को आपस में बांटकर बेचने की फिराक में है। पुलिस बताए स्थान आरोपी जसपाल के घर के पास पहुंची तो चार लोग घर से निकल कर गली में भाग कर जा रहे थे। इनमें तीन आदमी व एक औरत थी। एक आदमी के कंधे पर पिट्ठू बैग टंगा हुआ था। पुलिस की टीम ने सभी को घेराबंदी कर काबू किया।


जसराज सिंह उर्फ जस्सी उक्त के पास काला रंग का बैग की तलाशी ली गई जो बैग के अंदर कपड़ों में छुपाकर रखी एक पन्नी बरामद हुई। इसकी जांच की तो उसमें 100.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा आरोपी महिला सहित आरोपियों जसराज, राजबीर व गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed