फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former Prime Minister Manmohan Singh's big contribution to the progress of the state: Dr. KV Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का प्रदेश की प्रगति में बड़ा योगदान : डॉ. केवी सिंह

Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Manmohan Singh's big contribution to the progress of the state: Dr. KV Singh
हुडा कॉलोनी स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा में उप​​स्थित कांग्रेस नेता । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग के हुडा कॉलोनी स्थित कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह एक ऐसे नेता थे जो खुद कम बोलते थे, लेकिन उनके द्वारा दिए गए काम आज भी बोलते हैं। मनमोहन सिंह ने जहां पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, वहीं देश की तरक्की के लिए अनेक क्रांतिकारी फैसले लिए। हरियाणा की प्रगति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. केवी सिंह ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह ने हरियाणा में फैशन डिजाइनिंग, एम्स अस्पताल, परमाणु शोध केंद्र, चार बड़े थर्मल प्लांट सहित अनेक बड़े संस्थान दिए। इसके चलते हरियाणा उस समय प्रति व्यक्ति आय में देश में नंबर वन बना। उन्होंने कहा कि आज जो हम बिजली में आत्मनिर्भर हुए हैं, यह सब मनमोहन सिंह की ही देन है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अमित सिहाग ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह राज के लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए काम करते थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देश की अर्थव्यवस्था के लिए दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और जिस प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जनहित के काम किए उनके लिए पूरा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed