{"_id":"69c95dd1efd5e3f59e08599a","slug":"former-mp-brijendra-singh-said-congress-is-the-strongest-political-party-congresss-goodwill-journey-reached-the-dabwali-constituency-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155613-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस सबसे मजबूत राजनीतिक दल, कांग्रेस की सद्भावना यात्रा डबवाली हलके में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस सबसे मजबूत राजनीतिक दल, कांग्रेस की सद्भावना यात्रा डबवाली हलके में पहुंची
Sun, 29 Mar 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
डबवाली हलके के गांव में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह।
डबवाली। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए समाज के भीतर जहर घोल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आपसी मनमुटाव भूलकर अपना घर ठीक कर ले तो सबसे मजबूत राजनीतिक दल है। इससे पहले, कांग्रेस की सद्भावना यात्रा रविवार को डबवाली हलके में पहुंची।
सद्भावना यात्रा की शुरुआत गांव गंगा में गुरु बाबा हरिया बाला महाराज मंदिर में मत्था टेक कर की गई। सद्भावना यात्रा जण्डवाला बिश्नोईयान होते हुए पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के गांव चौटाला गांव में संपन्न हुई।
गांव गंगा में हुई जनसभा में पहली बार सिर पर पगड़ी बांधे हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह नजर आए। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में राजनीति को जानबूझकर सामाजिक और जातीय आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है। इसका नुकसान सभी को भुगतना पड़ रहा है। सामाजिक समीकरण हमेशा राजनीति का हिस्सा रहे हैं लेकिन बीजेपी इन्हें नफरत फैलाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह की राजनीतिक चालें चली गईं, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं। यह सिर्फ विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला नहीं था बल्कि एक मजबूत राजनीतिक समूह को तोड़ने की साजिश थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलकौर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, मलकीत सिंह गंगा, गंगा गांव के पूर्व सरपंच गुरदीत सिंह, सरदार परमजीत माखा एक्स एचएसजीपीसी सदस्य, छोटूराम सहारण, नत्थु राम डांगी, प्रहलाद सिंह एडवोकेट, सतपाल डांगी, राजेंद्र डांगी, प्रभुदयाल केहरवाला, सुखदेव सिंह कुन्दड आदि मौजूद रहें।