फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Flaws coming to the portal did not go away, government procurement of paddy could not be done on second day as well

पोर्टल में आ रहीं खामियां नहीं हुईं दूर, दूसरे दिन भी नहीं हो सकी धान की सरकारी खरीद

Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Flaws coming to the portal did not go away, government procurement of paddy could not be done on second day as well
जिले में दूसरे दिन भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। पूरे दिन में केवल एक किसान मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचा, लेकिन मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने किसान को बताया कि उसकी धान की फसल का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ है। जिस पर किसान निराश होकर अपनी फसल लेकर वापस घर लौट गया। अभी तक फसल खरीद को लेकर भेजे जाने वाले मैसेज पोर्टल की भी खामियां दूर नहीं हो पाई है। वहीं अनाज मंडी से सब्जी मंडी को हटाने के निर्देश मार्केट कमेटी सचिव ने दे दिए हैं। आज सुबह से सब्जी मंडी नियमानुसार पुरानी सब्जी मंडी में ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने धान की फसल की सरकारी खरीद मंगलवार से शुरू तो कर दी, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में आ रही परेशानियों को अभी तक दूर नहीं किया है। जिले में खरीद के दूसरे दिन बुधवार को एक भी किसान के पास कोई मैसेज नहीं गया कि वह अपनी फसल लेकर मंडी में आएं। वहीं बुधवार को फरवाई गांव का किसान मोहन लाल अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंच गया। जबकि किसान के पास कोई मैसेज नहीं गया था कि वह अपनी फसल लेकर मंडी में आए। किसान मोहन लाल जब मार्केट कमेटी में अपना टोकन लेने पहुंचा तो कर्मचारियों ने ऑनलाइन पोर्टल देखा तो किसान का पंजीकरण ही नहीं हुआ था। जबकि किसान का कहना है कि कुछ माह पहले एडीओ और अन्य अधिकारी उसके गांव में गए थे, उस समय उसने मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाया था। जिस पर मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने बताया कि उसकी केवल नरमा की फसल ही ऑनलाइन की गई है, जबकि धान की फसल के लिए उन्हें दोबारा पंजीकरण करना था। जिस पर किसान दोपहर तक मार्केट कमेटी के चक्कर काटता रहा। लेकिन मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने कहा कि अब उसकी फसल नहीं बिक सकती। जिस पर किसान निराश होकर अपनी फसल लेकर वापस लौट गया। किसान मोहन लाल ने बताया कि उसने पहले अपना पंजीकरण करवाया था। उसके बाद भी उससे चक्कर कटवाए जा रहे हैं। यह किसानों को परेशान करने का एक तरीका है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए भी अब दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के स्थानांतरण के दिए निर्देश
कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन ने सब्जी मंडी को कपास मंडी में स्थानांतरित किया था। धान की खरीद शुरू होते ही मार्केट कमेटी ने कपास मंडी से सब्जी मंडी को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। अब वीरवार से पुरानी सब्जी मंडी में ही सब्जी मंडी लगाई जाएगी। जिसको लेकर मार्केट कमेटी सचिव ने एक समय भी निर्धारित किया है। जिससे फल और सब्जी बेचने वाले आढ़तियों को परेशानी न हो। वीरवार से सुबह तीन बजे से लेकर आठ बजे तक पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी बेची जाएगी और उसके बाद सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक फल बेचे जाएंगे। वहीं सचिव ने आढ़तियों को आदेश दिए हैं कि वह कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभी तक पोर्टल शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही पोर्टल शुरू होगा, किसानों के पास अपनी फसल मंडी में लेकर आने का एक मैसेज आएगा। जिसको मैसेज आएगा वही अपनी फसल बेच सकेगा। वहीं सब्जी मंडी भी वीरवार से पुरानी सब्जी मंडी रानियां चुंगी पर लगाई जाएगी। जहां सामाजिक दूरी और मास्क के नियम बनाए रखने को लेकर आढ़तियों को निर्देश दे दिए हैं।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed