फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five years imprisonment to two youths involved in fake currency trading

Sirsa News: नकली नोटों का कारोबार करने वाले 2 युवकों को पांच साल कैद

Tue, 28 May 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to two youths involved in fake currency trading
सिरसा। नकली नोटों के साथ पकड़े गए दो युवकों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए पांच साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उक्त दोनों को सीआईए सिरसा पुलिस ने फरवरी 2020 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 2 फरवरी 2020 को सीआईए सिरसा पुलिस शाह सतनाम चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक जगदंबे पेपर मिल के पास खड़े हैं और नकली नोट सप्लाई करने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को रंगड़ी रोड से हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 500 रुपये के 168 नकली नोट बरामद हुए और इनका कुल योग 84 हजार रुपये बना। पूछताछ में युवकों की पहचान बलजीत सिंह निवासी कालू राम सेठी वाली गली कीर्ति नगर सिरसा व बब्बू सिंह निवासी गांव झुनीर जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन किनरा ने बलजीत सिंह व बब्बू सिंह को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed