{"_id":"666374f2fea6123635072694","slug":"fire-broke-out-in-a-shop-in-nohriya-market-goods-worth-lakhs-burnt-sirsa-news-c-128-1-svns1027-120818-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नोहरिया बाजार में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नोहरिया बाजार में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sat, 08 Jun 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नोहरिया बाजार में शुक्रवार को दुकान के मंदिर में लगाई ज्योत से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सजावट का सामान जल गया। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहरिया बाजार में सतीश आनंद की सजावट की दुकान है। शुक्रवार सुबह सतीश आनंद ने दुकान में बने लकड़ी के मंदिर में ज्योत जलाई थी और पंखा चलाकर किसी काम से चले गए। बताया गया है कि ज्योत की आग मंदिर के पर्दे तक पहुंच गई और बाद में पूरी दुकान में फैल गई। दुकान में उठता धुआं देखकर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी सतीश आनंद को दी और अपने स्तर पर बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और विभाग की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। सतीश आनंद ने बताया कि आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपये का सजावट का सामान जल गया है।