{"_id":"65dcc4edeeaefd282b02eeb0","slug":"festival-of-brahma-kumaris-in-kharia-village-of-sirsa-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115749-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बच्चे के अंदर संस्कार भर उसे देवतुल्य बनाती है : प्रो. गणेशीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बच्चे के अंदर संस्कार भर उसे देवतुल्य बनाती है : प्रो. गणेशीलाल
Mon, 26 Feb 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के गांव खारिया में ब्रह्मकुमारीज के कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल को सम्मानित करत
सिरसा। गांव खारिया में ब्रह्मकुमारीज ओम शांति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उनके पुत्र मनीष सिंगला भी मौजूद रहे। इसके अलावा पंडित जय प्रकाश शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष-राधा माधव धर्म प्रचारक समिति भी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
प्रो. गणेशीलाल ने धरती पर जो परमात्मा का स्वरूप देखते हैं, वो मां ही है, जो बच्चे को जन्म देने के बाद भी उसके अन्दर संस्कार भर कर उसका जीवन देवतुल्य बनाती है। जयप्रकाश शास्त्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज इस कलियुग में व्यक्ति उलझा हुआ है, उसे शांति का कोई मार्ग नहीं मिल रहा है। ब्रह्मकुमारी बहनें बहुत अच्छा मार्ग संसार को दिखा रही हैं और शिव से जोड़ रही है।
राजयोगिनी बिंदू ने कहा कि परमात्मा इस सृष्टि का परिवर्तन कर रहे हैं। कलियुगी सृष्टि को सतयुगी बना रहे हैं तो परमात्मा के इस कार्य में हम मददगार बनें। उनकी श्रीमत को सुनें, खुद का परिवर्तन करें, क्योंकि स्वयं के परिवर्तन से ही प्रकृति और विश्व का परिवर्तन होगा। कुशल मंच संचालन बीके रामनिवास ने किया। बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायक बीके ऋषि ने अपने गीतों की सरगम से सबका मन मोह लिया।