{"_id":"66562094a4c7c336710f5d1b","slug":"fatal-attack-on-laborer-in-village-dabwali-farmer-labor-organization-reached-city-police-station-lodged-complaint-sirsa-news-c-128-1-svns1027-120319-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव डबवाली में मजदूर पर जानलेवा हमला, किसान मजदूर संगठन शहर थाना पहुंचा, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव डबवाली में मजदूर पर जानलेवा हमला, किसान मजदूर संगठन शहर थाना पहुंचा, दी शिकायत
Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना शहर डबवाली पहुंचे लोग।
डबवाली। गांव डबवाली के मजदूर हेमराज पर जानलेवा हमला करने मामले में किसान मजदूर संगठनों ने मंगलवार को विरोध जताया। संगठन से जुड़े लोग शहर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस उप अधीक्षक जयभगवान ने नेताओं को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई करेंगे।
गांव डबवाली के घायल मजदूर हेमराज ने बताया कि वह सोमवार को गांव के गुरु घर में मत्था टेकने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान सात आठ लोग बाइकों पर सवार होकर आए और उस पर पर लाठी डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग घरों से निकल कर आए। लोगों की भीड़ को देखकर हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल डबवाली में उस भर्ती करवाया।
मजदूर हेमराज ने आरोप लगाया कि गांव डबवाली में एक प्लॉट है। उस प्लॉट को लेकर कई बार आपराधिक किस्म के लोगों द्वारा धमकी दी जा चुकी है। दो से तीन महीने में कई बार धमकियां मिल चुकी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय किसान सभा के युवा नेता कामरेड राकेश फगोड़िया, सरपंच शिवचरण बराड़, गुरसेवक बराड़ सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मजदूर हेमराज ने उन्हें आपबीती बताई। उसके बाद किसान मजदूर संगठनों के नेता किसान नेता राकेश और कामरेड नथूराम भारूखेड़ा की अगुवाई में शहर थाने पहुंचे और पुलिस उप अधीक्षक जयभगवान से मुलाकात की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।