फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers take out protest march in city over Kangana slap case

Sirsa News: कंगना थप्पड़ मामले में किसानों ने शहर में निकाला रोष मार्च

Sat, 08 Jun 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers take out protest march in city over Kangana slap case
शहर में प्रदर्शन करते किसान संगठन।
सिरसा। मोहाली एयरपोर्ट पर कंगना रणौत को थप्पड़ मारने के मामले में भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने महिला जवान पर एकतरफा कार्रवाई किए जाने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही शनिवार को किसानों ने बीकेई के बैनर तले अपना विरोध प्रदर्शन किया और शहर में रोष मार्च निकाला। रोष मार्च नेहरू पार्क से शुरू होकर जनता भवन रोड से होते हुए सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, सुरखाब चौक पर आकर संपन्न हुआ। वहीं किसान नेताओं ने आंबेडकर चौक पर तहसीलदार भुवनेश्वर को राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि भाजपा नेताओं की आदत बन चुकी है कि वह किसानों व उनके परिवारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहते हैं। कंगना का विवादों के साथ पुराना रिश्ता है। दूसरी तरफ सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर पिछले 16 साल से अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रही हैं। शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पर ढाई साल से उसकी पोस्टिंग है। इतने लंबे समय में एक भी शिकायत उसके खिलाफ नहीं है। फिर कंगना के साथ ही ऐसा क्यों हुआ, यह भी जानने का विषय है। लखविंदर औलख ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कुलविंदर कौर द्वारा मोहाली एयरपोर्ट पर कंगना को थप्पड़ मारने की सच्चाई को छिपाकर उसे गलत तरीके से पेश कर रहा है। औलख ने कहा कि कुलविंदर कौर के साथ पूरे देश का किसान खड़ा है। उसके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, भिंदा काहलो, गुरजीत मान, अमरीक सिंह बाजवां, नत्था सिंह, गुरलाल भंगू, बेअंत सिंह औलख, गुरजीत सिंह मान, कुलवंत सिंह भंगू, जगमेल सिंह, दिलबाग सिंह, सरपंच मोरीवाला, सूखा दंदीवाल, महावीर गोदारा, नथा सिंह, दलवारा सिंह रघुआना, सुखपाल सिंह रघुआना, नछत्तर सिंह चकेरियां, जगदीश स्वामी सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed