{"_id":"6835fcf53e0185592e0939d5","slug":"farmers-protested-against-the-shortage-of-water-in-mammad-canal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138571-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मम्मड़ नहर में पानी की कमी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मम्मड़ नहर में पानी की कमी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 27 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 27 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
रानिया में रोष जताते ग्रामीण।
रानियां। मम्मड़ नहर में भाखड़ा का पानी टेल तक न पहुंचने के विरोध में दर्जनभर गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने नहर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने सिंचाई विभाग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और मम्मड़ ब्रांच में पूरा पानी छोड़ने की मांग की। एसडीओ नरेश कुमार और जेई धीरज द्वारा मौके पर पहुंचने के बावजूद किसानों का गुस्सा थमा नहीं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक पानी का उचित प्रवाह नहीं हुआ, तो वे जिला उपायुक्त और एक्सईएन कार्यालय का घेराव करेंगे और फिर भी समाधान न होने पर हाईवे जाम करेंगे। किसानों का कहना था कि सिंचाई के लिए पानी की किल्लत के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और पीने के पानी की भी भारी कमी है। विभागीय अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इन गांवों को पीने का पानी दिया गया है। एक बार सिंचाई के लिए मोगे नहीं खोले गए हैं। किसानों और ग्रामीणों की मम्मड़ ब्रांच में टेल तक पानी पूरा न होने की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। आगामी कार्यवाही सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारी करेंगे। - धीरज जेई सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
-- -- -- -
पीछे से अभी पूरा पानी नहीं आ रहा है। मम्मड़ ब्रांच में पीने के लिए पानी छोड़ा गया है। इसलिए लोगों को सहयोग करना चाहिए ताकि आगे के गांवों में पीने का पानी पूरा हो सके। जैसे ही पानी पूरा होगा, किसानों को सिंचाई के लिए दे दिया जाएगा। - नरेश कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग।