फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers from the district gathered at the Jat Dharamshala; officials arrived to hear their grievances.

Sirsa News: जाट धर्मशाला में पहुंचे जिले के किसान, समस्याएं सुनने पहुंच गए अधिकारी

Mon, 15 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers from the district gathered at the Jat Dharamshala; officials arrived to hear their grievances.
सिरसा में बैठक करते हुए किसान नेता।
सिरसा। भारतीय किसान एकता की ओर से किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर जाट धर्मशाला में सोमवार को विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने की। इस दौरान जिले भर से किसान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। किसानों के बैठक की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी एसडीओ अमित कुमार, एसडीओ सतबीर रंगा तथा एसए मुकेश कुमार जाट धर्मशाला में समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि किसानों को लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार किसानों की मांगों की ओर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान एकता किसानों के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मांगों पर हुआ विचार
बैठक में मुख्य रूप से किसानों के बीमा प्रीमियम वापसी, कालांवाली, डबवाली तथा गोरीवाला तहसीलों का खरीफ-2020 का बकाया मुआवजा जारी करने, खरीफ-2025 में खराब हुई फसलों का किसानों को बीमा क्लेम व उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा रबी सीजन के लिए बिना किसी टैगिंग या कालाबाजारी के पर्याप्त मात्रा में डीएपी तथा यूरिया खाद उपलब्ध करवाने, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण में आ रही समस्याओं का समाधान करने तथा सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदकों की लंबित राशि जारी करने की मांग भी रखी गई। किसानों ने खेतों में पानी की डिग्गियों की बकाया राशि जारी करने, नहरी पानी समय पर उपलब्ध करवाने तथा हिसार घग्गर ड्रेन में फैक्ट्रियों का जहरीला पानी छोड़े जाने पर रोक लगाने की भी मांग की। मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बीकेई से सुभाष झोरड़, गुरप्रीत सिंह संधू, अंग्रेज सिंह कोटली, गुरलाल सिंह भंगू, जयकरण झोरड़ नथोर, निहाल सिंह खोथ, हनुमान न्यौल, नरेंद्र सादेवाला, पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह रोहिड़ावाली, भरत सिंह गोदारा, बंता सिंह जलालआना, गुरदीप सिंह मल्लेवाला ने अपने-अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed