{"_id":"67192f85f946799e260cb47a","slug":"farmers-demonstrated-to-demand-special-girdawari-of-crops-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127569-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फसल की स्पेशल गिरदावरी की मांग के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फसल की स्पेशल गिरदावरी की मांग के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
Wed, 23 Oct 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद के तहसील परिसर में धरने पर बैठे किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार को तहसील परिसर में किसानों ने सुंडी के प्रकोप से खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी करने की मांग के लिए धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पिछले दिनों किसानों ने एकत्रित होकर तहसीलदार रविंद्र मलिक को खराब हुई फसलों की गिरदावरी करने की मांग के लिए एक ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी देते हुए सात दिनों का समय दिया था, जिस पर प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। उसी मांग को दोबारा उपायुक्त महोदय को मांगपत्र के रूप में दिया गया और उसके साथ डीएपी खाद की आपूर्ति करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा सरकार की ओर से पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जो दो साल तक फसल न खरीदने वाला तुगलकी फरमान जारी किया गया है। उस पर फिर से विचार करके उसे वापिस लिए जाने की मांग भी की है। इस अवसर प्रकाश ममेरां, जगमीत सिंह विर्क, गुरविंद्र सिंह भट्टी, निर्मल सिंह के अलावा अन्य किसान भी मौजूद रहे।