{"_id":"6a7b63a7cb16cf37000e1b88","slug":"expressed-anger-against-the-government-and-raised-slogans-sirsa-news-c-128-1-sir1010-163046-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकार के खिलाफ रोष जताया, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकार के खिलाफ रोष जताया, नारेबाजी की
Tue, 11 Aug 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रानियां। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार द्वारा मांगों को लागू नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल को चार दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेशभर के कर्मचारी 12, 13, 14 और 15 अगस्त को भी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले मंगलवार को नगर पालिका रानियां के कर्मचारी छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
हड़ताल में फायर विभाग से गुरमेल तथा नगर पालिका से रमेश पाल, सुखविंदर पाल, नरेंद्र अटवाल, अनिल कुमार, ममता रानी, सुखवंत कौर, सुनीता रानी, कमला रानी और शीशपाल राज सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। इकाई रानियां के प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि जब तक सरकार समझौते को पूरी तरह लागू नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।