{"_id":"6a9316281659f92fb406f38d","slug":"ex-depty-cm-dushyant-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164070-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सदन में विपक्ष की आवाज दबा रही है : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सदन में विपक्ष की आवाज दबा रही है : दुष्यंत चौटाला
Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले-धान की सूखाग्रस्त फसल घोषित कर किसानों को मुआवजा दे सरकार
फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर लोकसभा और विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदन में विपक्ष की गरिमा का सम्मान नहीं कर रही।
दुष्यंत चौटाला शनिवार को ऐलनाबाद हलके के गांव शक्कर मंदौरी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं को सदन से बाहर किया जा रहा है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत न देने का आरोप लगाया। उन्होंने मानसून की कमी और घग्घर में पानी की कमी से धान उत्पादक किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया। दुष्यंत ने सरकार से प्रभावित धान की फसल को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
अन्य आरोप और मांगे
दुष्यंत ने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्रामीण सड़कों के सुधार पर 250 से 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। मौजूदा सरकार ने इस दिशा में कोई नया काम नहीं किया। दुष्यंत ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति और बदलाव चाहती है। उन्होंने कांग्रेस में भी गुटबाजी होने की बात कही। ग्रामीणों ने गांव में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी जिस पर उन्होंने समिति बनाकर आधार तैयार करवाने और प्रतिमा भिजवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गरीबों के राशन कार्ड काटने और पटवारी व सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।