{"_id":"669c1885ad9766c4b7043104","slug":"error-of-rs-160-lakh-in-grant-received-under-bala-scheme-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-123001-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाला स्कीम के तहत आई ग्रांट में 1.60 लाख की गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाला स्कीम के तहत आई ग्रांट में 1.60 लाख की गड़बड़ी
Sun, 21 Jul 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव अली मोहम्मद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बाला स्कीम के तहत आई तीन लाख रुपये की ग्रांट में गड़बड़झाले का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चोपटा के खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र ने मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। इसमें अधिकारी ने माना है कि बाला स्कीम में आई ग्रांट में एक लाख 60 हजार रुपये की गड़बड़ी हुई है। स्कूल प्रिंसिपल ने अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कही है।
गांव के स्कूल में बाला स्कीम के तहत बजट जारी हुआ। इस बजट से स्कूल में रंग रोगन करवाया गया। बजट में गड़बड़ी को लेकर स्कूल के एसएमसी के सदस्य धर्मपाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी। इस मामले की जांच के लिए नाथूसरी कलां के राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य को जांच के लिए अधिकृत किया गया। जांच कमेटी ने पाया कि बाला ग्रांट में आई राशि का सदपयोग नहीं हुआ है। कार्य की गुणवत्ता बहुत ही निम्न स्तर की पाई गई।
बाला स्कीम के तहत आई राशि में गड़बड़ी मिली है। इसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। - रामचंद्र गोदारा, खंड शिक्षा अधिकारी, चोपटा।