{"_id":"66635d672f332c00250e0d64","slug":"electricity-system-collapsed-due-to-500-electric-poles-and-100-trees-falling-in-rural-areas-in-two-days-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120809-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो दिनों में ग्रामीण एरिया में 500 बिजली के खंभे और 100 पेड़ गिरने से चरमराई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो दिनों में ग्रामीण एरिया में 500 बिजली के खंभे और 100 पेड़ गिरने से चरमराई बिजली व्यवस्था
Sat, 08 Jun 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
खराब लाइन को ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी।
सिरसा। सिरसा में वीरवार देर रात को आई आंधी के कारण बिजली निगम को सबसे अधिक नुकसान सिरसा क्षेत्र में हुआ है। दो दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में 500 बिजली के खंभे गिर गए, जिनके स्थान पर दूसरे खंभे लगाए जा रहे हैं। वहीं 100 पेड़ गिरने से कई बिजली के तार टूट गए।
तेज आंधी के कारण सिकंदरपुर 33 केवी सब स्टेशन की 15 किलोमीटर तक की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण चार गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शुक्रवार शाम को दो गांवों में बिजली आपूर्ति आरंभ कर दी गई, लेकिन दो में अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। शहरी क्षेत्र में भी रात को 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 1.4 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है।
वीरवार रात को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी चलने लगी। आंधी करीब दो घंटे तक चलती रही, जिस कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इसके बाद तेज हवाओं के बीच बारिश भी आरंभ हो गई। सिरसा में वीरवार रात को 1.4 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर 132 केवी सब स्टेशन की लाइन हुई डैमेज
तेज आंधी के कारण हिसार रोड स्थित सिकंदरपुर गांव में बने 132 केवी स्टेशन से गांव कसुंबी में 33 केवी स्टेशन को जोड़ने वाली बिजली की लाइन में शाॅर्ट सर्किट के कारण धमाका हो गया। जिससे पूरी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली निगम में कार्यरत फोरमैन अशोक शर्मा ने बताया के वीरवार रात को करीब आठ बजे उसके पास गांव कसुंबी से ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि सिकंदरपुर गांव से गांव से कसुंबी को जोड़ने वाली बिजली की लाइन में बड़ा धमाका हुआ है। अशोक ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और देखा की दोनों गांवों को जोड़ने वाली पूरी 15 किलोमीटर के करीब बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे पास के चार गांवों ताजिया, कसुंबी, शेरपुरा, कंवरपुरा की बिजली भी प्रभावित हो गई है। वहीं इससे खेतों को जाने वाली 8 लाइन भी खराब हो गई। इस कारण बिजली निगम को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। कर्मचारी बिजली लाइन को ठीक करने में जुटे हैं। दो गांवों कसुंबी व कंवरपुरा में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन दो अन्य गांवों में कार्य जारी है। कसुंबी गांव में बिजली के चार खंभे भी टूट गए।
यहां बाधित रही बिजली आपूर्ति
तेज आंधी के कारण शहर के बरनाला रोड, डबवाली रोड, हिसार रोड, रानियां रोड ओर शहर के मुख्य बाजारों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं आंधी के कारण डबवाली, बरनाला रोड ओर पास लगती कॉलोनी कोर्ट कॉलोनी, बाल भवन, वार्ड नंबर 6, राम कालोनी, डीसी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, गुरुनानक नगर, कनाल कॉलोनी, डबवाली रोड, हिसार रोड, जनता भवन रोड, रानियां चुंगी पर रात को 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
गिरे पेड़ और टहनियां
तेज आंधी से गांव फुलकां, बाजेकां सहित अनेक गांवों में करीब 100 पेड़ गिर गए। कई पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर आ गिरी, जिस कारण यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने सड़कों से पेड़ों की टहनियों को हटाया।
-- -बुधवार व वीरवार रात को आई तेज आंधी के कारण सिकंदरपुर 132 केवी से कसुंबी को जाने वाली लाइन में शॉट सर्किट हो गया था और यह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे ठीक करवाया जा रहा है। वहीं आंधी के कारण जिले में अनेक बिजली के खंभे भी गिरे हैं, जिनको बदला जा रहा है।
राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा।