फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electrical connection to BJP leader's house

भाजपा नेता के घर बिजली कनेक्शनकाटने गई टीम से मारपीट का आरोप

Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electrical connection to BJP leader's house
राम कॉलोनी में बकाया न चुकाने पर शुक्रवार को भाजपा नेता के घर का बिजली कनेक्शन काटने गई निगम की टीम को उसके बेटे ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ घेर लिया और मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई के आरोप लगाए हैं। उधर, बिजली निगम की जेई कमलेश ने भाजपा नेता गुरराज पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत महिला थाने में दी है। साथ ही जेई बिंद्र सिंह के साथ मारपीट को लेकर बिजली निगम की टीम ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

बिजली निगम की जेई कमलेश ने बताया कि राम कालोनी में दो कनेक्शन थे। एक पारसराम के नाम से था, जिसका एक लाख 22 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया था और दूसरा भाजपा नेता के पिता सूरजभान के नाम से था, जिसका बिल करीब 27 हजार रुपये है। स्थायी बिजली कनेक्शन काटने के आर्डर है। जेई ने बताया कि एक हफ्ते पहले हमारा स्टाफ कनेक्शन काटने के लिए गया तो इन्होंने एक दो दिन में बिजली का बिल अदा करने की बात कही। दोपहर बाद डेढ़ बजे बिजली निगम का लाइनमैन कनेक्शन काटने गया तो भाजपा नेता गुरराज खट्टर ने कापा निकाल लिया और उसे मारने के लिए दौड़ा। उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद 11 सदस्यीय टीम शाम चार बजे कनेक्शन काटने मौके पर पहुंची। उसके बाद पारसराम के घर के मीटर उतारने पर भाजपा नेता गुरराज खट्टर ने कनेक्शन काटने नहीं दिया। महिला जेई कमलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता उससे मारने भी आया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे बचाया। वीडियो बना रहे जेई बिंदर मान को थप्पड़ मारे और फोन भी छीन लिया। वहीं भाजपा नेता गुरराज खट्टर के भाई भूपेंद्र खट्टर का कहना है कि मारपीट के आरोप झूठे हैं। मेरे भाई ने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। चार कर्मचारी आए थे तब पारसराम के परिवार की सदस्य विनोद कुमारी व शालू कुमारी ने कहा कि घर पर कोई नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने मीटर से छेड़छाड़ की। उसके बाद चारों कर्मचारी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

कोट्स
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। महिला जेई ने सरकारी कार्य में बाधा व दुर्व्यवहार की शिकायत दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी जबरदस्ती घर में घुसकर मीटर से छेड़छाड़ की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed