फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Efforts to spruce up the city intensify before the Chief Minister's arrival; Chairman claims 40 workers returned to work, while the head says it's a conspiracy to weaken the movement

Sirsa News: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर चमकाने की कवायद तेज, चेयरमैन का दावा-40 कर्मचारी काम पर लाैटे, प्रधान बोले-आंदोलन कमजोर करने की साजिश

Wed, 09 Sep 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Efforts to spruce up the city intensify before the Chief Minister's arrival; Chairman claims 40 workers returned to work, while the head says it's a conspiracy to weaken the movement
सिरसा। मुख्यमंत्री 12 सितंबर को सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन का दावा है कि करीब 40 सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद प्रमुख क्षेत्रों में सफाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को घर-घर कचरा उठाने के लिए 28 टिप्पर वार्डों में चलाए गए।
विज्ञापन

हालांकि हड़ताल कर रहे कर्मचारी इन गाड़ियों के साथ पहुंचकर काम नहीं करने की अपील कर रहे हैं। वे लोगों से भी हड़ताल में सहयोग करने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा कि करीब 40 एजेंसी और पेरोल कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाया जा रहा है। लोगों से भी सड़कों पर कचरा न फैलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। कर्मचारियों की अधिकतर मांगें मान ली गई हैं। वहीं प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। प्रशासन हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों के साथ बैठक हो चुकी है और हड़ताल जारी रहेगी।

सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल चार दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। इससे नगर परिषद के सामने चुनौती बरकरार है। शहर में पहले से जमा कचरे के साथ रोज निकलने वाले कचरे का उठान भी जरूरी है। कई दिनों से घरों में कचरा जमा होने से लोग परेशान थे। गाड़ियां चलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed