{"_id":"6421dc6fb2218822a50abf56","slug":"e-rickshaw-sold-without-documents-will-be-fined-21-thousand-union-decided-sirsa-news-c-21-1-91334-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिना दस्तावेजों के बेची ई रिक्शा तो 21 हजार का होगा जुर्माना, यूनियन ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिना दस्तावेजों के बेची ई रिक्शा तो 21 हजार का होगा जुर्माना, यूनियन ने लिया फैसला
विज्ञापन
यातायात थाना में ई रिक्शा विक्रेताओं के साथ बैठक करते थाना प्रभारी साधू सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर में धड़ल्ले से बढ़ रही ई रिक्शा चालकों की संख्या अब जाम और हादसों का कारण बन रही है। करीब एक सप्ताह पहले ही ई रिक्शा पलटने के कारण एक डेढ़ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। जिसके चलते अब ई रिक्शा रिटेलर एसोसिएशन ने बैठक कर बिना दस्तावेजों के ई रिक्शा बेचने वाले पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। वहीं उन्होंने सभी ई रिक्शा चालकों को दस्तावेज बनवाने के भी निर्देश दिए है।
बता दे कि शहर में तीन हजार के से अधिक ई रिक्शा घूम रहे हैं। इनमें से 80 फीसदी ई रिक्शा चालकों के दस्तावेज तक नहीं है। शहर के बस स्टैंड के समक्ष, मुख्य चौक चौराहे, बाजार, गलियों और अन्य स्टैंडों पर ई रिक्शों की भीड़ लगी हुई है। किश्तों और कमीशन पर युवक ई रिक्शा का शहर में संचालन करते है। यहां तक की उनके पास कोई भी वाहन चलाने का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज नहीं है। ई रिक्शा चालक मनमानी से शहर में इसका संचालन करते हुए नजर आते है। कभी बीच रोड पर यात्रियों को उतारने तो कभी उन्हें सवार करते हुए नजर आते है। वहीं ई रिक्शा विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान टीटू गिरधर ने कहा कि उन्होंने सभी विक्रेताओं के साथ बैठक कर निर्णय लिया है कि वह किसी भी अज्ञात, नशेड़ी और बिना अनुभव वाले व्यक्ति को ई रिक्शा नहीं देंगे। ई रिक्शा के सभी दस्तावेज तैयार होने के बाद ही उसका संचालन करने के लिए दिया जाएगा। अगर कोई विक्रेता बिना दस्तावेजों के ई रिक्शा को बेचता है तो उस पर 21 हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बिना दस्तावेजों के शहर में दौड़ रही ई रिक्शा को अब जब्त किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से भी इस संबंध में बैठक की गई है। सोमवार को उनके साथ बैठक करने के दौरान विक्रेताओं को निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी ई रिक्शा चालक बिना दस्तावेज के पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साधू सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।