फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dushyant Chautala targeted Abhay Chautala during campaigning in Ellenabad by-election

ऐलनाबाद उपचुनाव: दुष्यंत चौटाला बोले– चाचा जुबान के धनी नहीं, बयान के धनी हैं, सीएम ने भी साधा अभय पर निशाना

Thu, 28 Oct 2021 03:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 03:31 AM IST
सार

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी ऐलनाबाद क्षेत्र में जेजेपी बीजेपी के साझे उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं।
 

विज्ञापन
Dushyant Chautala targeted Abhay Chautala during campaigning in Ellenabad by-election
जनसभा को संबोधित करते मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चाचा जुबान के धनी नहीं, बयान के धनी हैं। उन्होंने तीन कृषि कानूनों के वापस न होने तक हरियाणा विधानसभा में न आने की बात कही थी, मगर वह अब लालच के चलते चुनाव लड़ रहे हैं। ये बातें हरियाणा के सिरसा में ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से कही। उस दौरान वह नाम लिए बगैर संभवत: इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला पर निशाना साध रहे थे। डिप्टी सीएम ने गठबंधन सरकार के दो सालों के कार्यकाल को बहुत शानदार बताया। उन्होंने दावा कि इन दो सालों के दौरान गठबंधन सरकार द्वारा हरियाणा वासियों से किए गए वादों को निभाया है और आने वाले तीन सालों के कार्यकाल के दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत शेष बचे कार्यों को भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा।

विज्ञापन


जिन्होंने विधानसभा में न जाने का संकल्प लिया था उसे पूरा करवा ही दो : सीएम
मैं बनी बनाई सरकार में आपकी साझेदारी मांगने आया हूं, ताकि विकास की गाड़ी और रफ्तार पकड़ सके। अब आपको नेताजी का मूड देखकर बात करने की जरूरत नहीं होगी। इन अहंकारी लोगों ने 17 सालों में सिर्फ और सिर्फ लूट खसोट की राजनीति की है। जनता की भावनाओं को समझा ही नहीं। आज जनता के सामने ये उपचुनाव एक अवसर बनकर आया है। फिर से उसी भूल को मत दोहराना। जिन लोगों ने संकल्प लिया था कि विधानसभा में नहीं जाएंगे, उनका संकल्प पूरा करवा ही दो ताकि ऐसे लोग विधानसभा जैसे पवित्र स्थान पर न जा सकें। यह बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को गांव धौलपालिया में, ऐलनाबाद के लढ़ा रिसोर्ट, ऊधम सिंह चौक और टिब्बी अड्डा चौक पर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब निर्णय आपने करना है, फैसला आपके हाथ में है। आप बिना किसी भय व निडरता के साथ मतदान करने जाएं। उन्होंने कहा कि आपको ऐसा विधायक मिलने जा रहा है, जिसका धर्म ही समाजसेवा और मानव मात्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार के सात सालों के दौरान सरकार ने जिन घरों में पानी नहीं था, उन घरों में योजना के तहत हर घर तक नल पहुंचाने का काम किया। प्रदेश के 5600 ऐसे गांव हैं। जहां आज 24 घंटे बिजली सप्लाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार की बात हो या अन्य किसी प्रकार के विकास की बात हो, सरकार ने प्रदेश के किसी भी कोने में कसर नहीं छोड़ी। भाजपा का विधायक न होने के बावजूद सरकार ने 700 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए। सीएम ने कहा कि अगर आपके विधायक ने यहां की जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को अवगत करवाया होता तो यहां की जनता के हालात आज ये नहीं होते। 


यह भी पढ़ें : करनाल लाठीचार्ज मामला: आयोग ने पांच किसानों के दर्ज किए बयान, खून लगे कपड़े साथ लेकर पहुंचा लाठीचार्ज में घायल किसान

इस मौके पर लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, डिप्टी स्पीकर विधानसभा रणवीर गंगवा, पूर्व में मंत्री व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, सिरसा प्रभारी अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला, फतेहाबाद से विधायक दुड़ाराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed