{"_id":"66a5552cf4c494fd8c05ea37","slug":"during-the-match-the-umpire-hit-the-bowler-on-the-head-with-his-bat-he-regained-consciousness-after-6-days-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123351-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मैच के दौरान अंपायर ने बॉलर के सिर में मारा बैट, 6 दिन बाद आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मैच के दौरान अंपायर ने बॉलर के सिर में मारा बैट, 6 दिन बाद आया होश
Sun, 28 Jul 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ित दिशांत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर ने गेंदबाज के सिर पर बैट से हमला कर घायल कर दिया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती गेंदबाज को छह दिन बाद होश आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अंपायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के खैरपुर निवासी दिशांत बीए दूसरे वर्ष का छात्र है। 21 जुलाई को दिशांत रानियां रोड के पास खुले मैदान में क्रिकेट मैच खेलने गया था। यहां खैरपुर और वाल्मीकि मोहल्ले के खिलाड़ियों का मैच था। दिशांत ने बताया कि मैच में वाल्मीकि मोहल्ला निवासी आदित्य मंडल अंपायरिंग कर रहा था। दिशांत अपनी टीम की ओर से बॉलिंग कर रहा था। इस दौरान आदित्य मंडल ने उसकी एक बॉल को वाइड दे दिया। इस फैसले पर उसने विरोध किया तो आदित्य ने उसके गाल पर थप्पड़ मारा और गालियां देने लगा। इसके बाद आदित्य ने उसके सिर पर बैट हमला कर दिया। जिससे उसके के मुंह में खून आने लगा और वह नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद दिशांत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जा गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होते देख उसे रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। छह दिन बाद शुक्रवार को दिशांत को होश आया और पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। सब्जी मंडी चौकी प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।