{"_id":"5f8ddc998ebc3e9bbc066339","slug":"drug-sirsa-news-rtk579096272","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी हेरोइन तस्कर पुलिस हिरासत मंे।
- फोटो : Sirsa
दिल्ली से सिरसा कार से आ रहे तीन युवकों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये की कीमत की करीब 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इनकी निशानदेही पर सप्लाई करने वाले की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी सिरसा के रहने वाले हैं। हालांकि इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में हिसार जिले में भी हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने अंडरवियर में हेरोइन को छिपाया हुआ था।
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाइवे नंबर -9 पर शेरपुरा मोड़ क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में कार सवार तीनों युवकों की चेकिंग की। कार सवार युवकों की पहचान गौरव कुमार उर्फ काका , नवदीप सिंह उर्फ सोनू निवासियान पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा व अजय उर्फ भूरा सिंह निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई ।
चेकिंग के दौरान पुलिस को गौरव के अंत:वस्त्र में 40 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद इन युवकों से पूछताछ कर इनके सप्लायर के बारे में जानकारी मालूम की गई। जिसके बाद खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । प्रारंम्भिक पूछताछ में पता चला है कि यह हेरोइन आरोपियों द्वारा दिल्ली क्षेत्र से नाइजीरियन से लाई गई थी और सिरसा क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।