फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug de-addiction center was running in Kalanwali without permission, CM Flying took action

Sirsa News: बिना अनुमति के कालांवाली में चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र, सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction center was running in Kalanwali without permission, CM Flying took action
कांलावाली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को कालांवाली के देसू मलकाना रोड पर चल रहे फ्रीडम फाउंडर सेंटर नाम के नशा मुक्ति केंद्र पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान संचालक मौके पर उपस्थित नहीं मिला। जबकि भवन में करीब 20 से 22 युवकों का इलाज चल रहा था। पुलिस ने सभी पीड़ितों से अभी पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्रवाई हिसार के एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान टीम को केंद्र संचालक मौजूद नहीं मिला और न ही वहां पर कोई बोर्ड लगा मिला। जिस पर टीम ने कालांवाली थाने में शिकायत देकर आगामी कार्रवाई का अनुशंसा की है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. इंद्रजीत सिंह, एसआई लेखराज, सीएम फ्लाइंग के एएसआई रामपाल और गुप्तचर विभाग के सदस्य जगजीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद रहे। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कालांवाली में देसूमलकाना रोड पर एक मकान में प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। यह केंद्र बिना अनुमति के चल रहा था। संचालक के पास कोई लाइसेंस नहीं है। केंद्र में युवाओं को भर्ती करके गलत तरीके से इलाज किया जा रहा है। जिस पर टीम ने स्वास्थ्य विभाग व कालांवाली पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की शिकायत अब पुलिस को दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच करेंगी। वहीं खबर लिखे जाने तक केंद्र संचालक संदीप निवासी बठिंडा फरार है। केंद्र में दाखिल अधिकतर युवक बठिंडा जिला क्षेत्र के है और सभी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed