{"_id":"62b9ee1227d4e542835e44a0","slug":"drawing-of-12-health-wellness-centers-ready-objection-to-selected-places-of-six-sirsa-news-hsr635301240","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हेल्थ वेलनेस सेंटर की ड्राइंग तैयार, छह की चयनित जगहों पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हेल्थ वेलनेस सेंटर की ड्राइंग तैयार, छह की चयनित जगहों पर आपत्ति
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल सिरसा। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से जिले में 27 हेल्थ वेलनेस सेंटरों के नए भवनों को तैयार करवाया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 सेंटरों की ड्राइंग तैयार कर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंप दी गई है। जबकि छह सेंटरों की चयनित जमीन पर ऑब्जेक्शन लगने के कारण नई जगह की तलाश की जा रही है। नौ सेंटरों के भवनों की जगह तलाश को लेकर भी प्रक्रिया जारी है।
वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से बजट जारी किया गया था। इसमें सिरसा के ग्रामीण क्षेत्रों के नए भवनों के लिए सरकार की ओर से 14 करोड़ 98 लाख की राशि दी गई थी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटरों के नए भवन तैयार किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से गांवों में स्थित सरकारी जमीन संबंधित जानकारी पंचायती विभाग से मांगी गई थी। सरकारी जमीन का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर स्थान का चयन किया था। 12 सेंटरों की जगह सही होने पर विभाग की ओर से उसकी ड्राइंग तैयार कर संबंधित विभाग को भी दे दी गई है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से उस पर निर्माण शुरू करने का कार्य किया जाना है।
55.5 लाख की लागत से तैयार होगा प्रत्येक भवन
जिले के काफी हेल्थ वेलनेस सेंटर खंडहर और किराये के भवनों में चल रहे हैं। इसके कारण मरीजों को पूरी सुविधा नहीं मिल पाती। जर्जर भवनों वाले सेंटरों को नया भवन देने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी दी गई थी। चार कनाल की जगह पर 55.5 लाख की लागत से प्रत्येक भवन तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विभाग ने दोबारा से मांगी है जमीन
विभाग की ओर से छह गांवों में पंचायती जगह का चयन किया गया था। लेकिन उस जमीन के रास्ते और स्थिति सही न होने के कारण विभाग ने उसी गांव की अब अन्य जगह की तलाश के लिए पंचायत विभाग को पत्र लिखा है। नई जगह की तलाश होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका निरीक्षण किया जाएगा।
इन गांवों में बनाए जाने हैं नए हेल्थ वेलनेस सेंटर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चोरमार, धिंगतानियां, केलनियां, नटार, रसूलपूर, सलारपुर, मौजदीन , बालासर, बाहिया, सुल्तानपुरिया, वैदवाला, अबूबशहर, छतरियां, बनवाला, बिजूवाली, पंजुआना, फरवाईं कलां, राजपुरा, फिरोजाबाद, पक्का, थिराज, फग्गू, मांगेआना, तिगड़ी, सावंतखेड़ा, रघुआना, अलीकां में नए भवनों का निर्माण किया जाना है।
गांवों में 27 नए हेल्थ वेलनेस सेंटरों के भवनों का निर्माण किया जाना है। इनमें से 12 सेंटर की ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। शेष सेंटर की जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन सेंटरों के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. राजेश चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा ।