{"_id":"67bf505d60aec22c9e0119ca","slug":"dr-himanshu-brought-the-bride-to-kagadana-in-a-helicopter-from-rajasthan-sirsa-news-c-21-hsr1013-574274-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कागदाना में राजस्थान से हेलिकॉप्टर में दुल्हन लेकर आया डाॅ. हिमांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कागदाना में राजस्थान से हेलिकॉप्टर में दुल्हन लेकर आया डाॅ. हिमांशु
Wed, 26 Feb 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
कागदाना में हेलिकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया दूल्हा
-
- 1
-
Link Copied
चोपटा (सिरसा)। गांव कागदाना में दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर पहुंचा। दोनों को देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कागदाना के बागराम रूहिल के पोते की यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
गांव कागदाना निवासी डाॅ. जगदीश चौधरी के बेटे डाॅ. हिमांशु की शादी राजस्थान के सीकर जिले के गांव नवलगढ़ निवासी डाॅ. श्रवण गोदारा की बेटी डाॅ. दीक्षा गोदारा के साथ मंगलवार को हुई। गांव कागदाना निवासी डॉ.जगदीश की पत्नी सरोज की इच्छा थी कि उनके बेटे की दुल्हन हेलिकॉप्टर से आए। पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए डॉ. जगदीश ने अपने बेटे की शादी के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराया।
बता दें कि डॉ. हिमांशु एमडी मेडिसन है। नीमस यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी मेडिकल डिस्पेंसरी में बतौर चिकित्सक कार्यरत हैं। डॉ. दीक्षा न्यूरोलॉजिस्ट हैं। वह निजी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। शादी में चोपटा क्षेत्र से कृष्ण कुमार, भगत सिंह, सूबे सिंह रूहिल, सुभाष, राजबीर शामिल हुए।