फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Don't be disappointed by defeat, will fight elections enthusiastically: Dr. Ajay Chautala

हार से निराश न हों, उत्साहपूर्वक लड़ेंगे चुनाव : डॉ. अजय चौटाला

Thu, 18 Jul 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Don't be disappointed by defeat, will fight elections enthusiastically: Dr. Ajay Chautala
सिरसा के जनता भवन में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते डॉ. अजय चौटाला।   संवाद - फोटो : सिरसा के जनता भवन में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते डॉ. अजय चौटाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी मिलकर पूरे उत्साह व ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो जीत दर्ज करेंगे। वह बुधवार को जनता भवन स्थित रामभवन में जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का उदाहरण रखते हुए कहा कि वह कभी हार से निराश नहीं हुए। संघर्ष के बलबूते उन्होंने सफलता हासिल की। उन्हीं से प्रेरित होकर सभी को आगामी विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करनी है। विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाना है। डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी की रगों व मानसिकता में हार नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसलों मेें नहीं कोई कमी : दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह की कमी नहीं है। इसी हौसले को आगामी विधानसभा चुनावों तक बनाए रखने की जरूरत है। कहा कि गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि भाजपा ही पिछड़ा वर्ग की पक्षधर है। हकीकत यह है कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शासन में रहते हुए पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए सबसे अधिक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाकर लाभान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed