{"_id":"65ba7620ec60379a0b0fe1f8","slug":"dial-112-went-to-solve-a-domestic-matter-scuffle-with-police-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114400-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घरेलू मामला सुलझाने गई डायल 112 पुलिस के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घरेलू मामला सुलझाने गई डायल 112 पुलिस के साथ हाथापाई
विज्ञापन
बडागुढ़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू मामला सुलझाने गई डायल 112 पुलिस को हाथापाई करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करते हुए इसे सुलझा लिया गया। लेकिन गांव में चर्चा है लड़ाई-झगड़े के घरेलू मामले में पहुंची पुलिस के एक कर्मचारी की युवक ने दांतों से उंगली काट ली।
गांव बप्पां में एक व्यक्ति ने अपने बेटों से मनमुटाव व घरेलू झगड़े के चलते डायल 112 पर फोन कर पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों भाइयों व पिता में बहस हो गई। जब पुलिसकर्मी बीचबचाव करने लगे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। बताया जा रहा है इसी दौरान एक युवक ने पुलिसकर्मी की उंगली को दांतों से काट लिया। मामला बढ़ता देख बडागुढ़ा थाना से अन्य पुलिस कर्मचारियों को मौके बुलाया गया, जिसके बाद युवक को काबू कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि इस मामले को पंचायती तौर पर सुलझा लिया गया। जिसके चलते पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बारे में जब बडागुढ़ा थाना प्रभारी अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये एक घरेलू मामला था और पुलिस मौके पर गई थी। वहां ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिसे सुलझा लिया गया है।