फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Diagnostic Center Burned

डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी आग

Thu, 29 Oct 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Diagnostic Center Burned

कॉलोनी रोड स्थित विवेक डायग्नोस्टिक सेंटर में आग लगने से अल्ट्रासाउंड मशीन तथा अन्य इलेक्ट्रोनिक्स सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


पीएनडीटी संबंधी एक माह का रिकॉर्ड भी धू-धूकर जल गया। करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुबह करीब साढ़े सात बजे डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी दीपक ने अल्ट्रासाउंड रूम से धुआं निकलता देख इसकी जानकारी सेंटर संचालक डॉ. विवेक करीर को दी।

रूम को खोला गया तो भीतर का दृश्य देखकर संचालक के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर्स, लैपटॉप, यूपीएस जल चुके थे।
विज्ञापन


उस समय कुर्सी को मामूली आग लगी हुई थी। दीपक ने पास पड़े कैंपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसकी सूचना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौके पर पहुंचे एएफएसओ कर्म सिंह, चालक राकेश कुमार तथा डीओ तरसेम चंद ने पानी की बौछार से आग पर कंट्रोल किया। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह मौका पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। डायग्नोस्टिक संचालक डॉ. विवेक करीर ने बताया कि उपरोक्त सामान के अतिरिक्त पीएनडीटी से संबंधित एक माह का रिकॉर्ड भी जल गया। उसका करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही मैं मौका पर पहुंचा था। डॉ. विवेक करीर के पास इसी माह का रिकॉर्ड पड़ा था। शेष रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग सील कर देता है। रिकॉर्ड अल्ट्रासाउंड मशीन में भी स्टोर होता है। इसलिए तकनीकी स्टाफ की मदद ली जाएगी। आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है।

-डॉ. राहुल गर्ग, सिविल अस्पताल, डबवाली

मैंने मौका देखा है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही है। जिस समय आग लगी उस समय डाग्यनोस्टिक सेंटर बंद था। सुबह आग का पता चला। इस मामले में रपट दर्ज की गई है।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed