फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Development will gain speed, gifts will pour in

Sirsa News: विकास भरेगा रफ्तार, आएगी सौगातों की बहार

Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Development will gain speed, gifts will pour in
सिरसा। वर्ष 2025 की शुरुआत नई उम्मीदों के साथ हुई है। इस वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास और परिवहन के क्षेत्र में जिलावासियों की बहुप्रतीक्षित मांगें पूरी होने की उम्मीद है। नगर परिषद के भी कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। अगर मंजूरी मिलती है तो इसी साल काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1010 करोड़ की लागत से सिरसा के मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू करवाया गया है। अब 2025 के दौरान पहले चरण में यहां एडमिन ब्लाक, अस्पताल व टीचिंग ब्लाक का निर्माण होगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि सीडीएलयू के सामने 28 एकड़ में मेडिकल काॅलेज का निर्माण होगा। इसके साथ में साढ़े पांच करोड़ की लागत से कैंसर ट्रीटमेंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति
मिनी बाइपास पर चतरगढ़पट्टी फाटक दिन में करीब 10 से 15 बार बंद होता है। इसके चलते यहां जाम लगा रहता है। इस समस्या को हल करने के लिए बीएंडआर वर्ष 2025 में ओवरब्रिज का काम शुरू कर देगा। विभाग ने पुल निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेंट बनाया है। उम्मीद है कि फरवरी में इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में शुरू होगा अंडरपास का काम
पुराने कचहरी रोड पर बने रेलवे फाटक के अंडर पास को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिजली निगम ने इस क्षेत्र से अपनी लाइनों में बदलाव का कार्य शुरू कर दिया है। बीएंडआर विभाग ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर सीवरेज और पेयजल लाइन में बदलाव करने के निर्देश दिए है। इससे अंडर पास के कार्य को शुरू किया जा सके। उम्मीद है कि वर्ष 2025 में जून माह के अंदर इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो जाएगा।

चतरगढ़पट्टी जलघर की बढ़ी क्षमता, मार्च में होगी नहरी सप्लाई
चतरगढ़पट्टी जलघर की क्षमता बढ़ाने का कार्य आखिरी फेज में चल रहा है। इसको लेकर रेलवे क्रॉसिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब डबवाली रोड पर मुख्य लाइन बिछाई जा रही है। यह लाइन बिछने के बाद गर्मी के मौसम में शहर के 70 प्रतिशत एरिया में पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी। 90 के करीब टयूबवेल को बंद कर दिया जाएगा। 50 हजार की आबादी को इससे लाभ मिलेगा।

34.58 करोड़ रुपये से बिछेगी बरसाती लाइन
नगर परिषद ने शहर में बरसाती प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। 34.58 करोड़ रुपये की लागत से लाइन बिछाई जाएगी और इसका टेंडर अलॉट किया जा चुका है। जनवरी में यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके तहत सारे पुराने शहर में बरसाती लाइन बिछाई जाएगी। इससे मुख्य बाजारों और पुराने शहर को लाभ मिलेगा।

नई सब्जी मंडी शिफ्ट के पहले फेज का काम होगा पूरा
शहर से बाहर नई सब्जी मंडी, फल मंडी व अनाजमंडी को शिफ्ट किया जाना है। इसको लेकर पहले फेज का काम शुरू हो चुका है। वर्ष 2024 में चहारदीवारी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि वर्ष 2025 में सब्जी मंडी, फल मंडी का पहले फेज का काम पूरा हो जाएगा।
खैरेकां पुल का होगा निर्माण, हिसार से डबवाली के लिए नहीं आना पड़ेगा शहर
एनएचआई द्वारा घग्गर पुल के ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जो गांव खैरेकां के पास उतरेगा। इससे गांव झोपड़ा के पास हादसों का सबसे बने चौराह से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग लोग उठ रहे थे। इसका लाभ यह होगा कि हिसार से सिरसा और डबवाली से हिसार जाने वाले लोग बाइपास से सीधे पुल से घग्गर को क्रॉस कर पाएंगे। शहर के वाहनों के कारण उन्हें परेशान होना नहीं पड़ेगा।

बिजली लाइनों की मरम्मत, लगेंगे लंबे पोल
बिजली सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बिजली निगम 54 करोड़ की लागत से केबल डालने, पोल लगाने, ट्रांसफार्मरों व पुरानी लाइनों को बदलने का कार्य कर रहा है। यह कार्य 2025 में पूरा होगा। इसका फायदा यह होगा कि गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली कटों से राहत मिलेगी।

20 नई बसें मिलने की उम्मीद, सफर होगा सुगम
सिरसा डिपो में बसों की कमी है। इस कारण कई रूटों पर फेरे कम है। वर्ष 2025 में 20 नई बसें मिलने की उम्मीद है। इनसे लंबे रूटों पर सेवाएं और बेहतर हो पाएंगी।

रेलवे का दूसरे चरण का कार्य होगा पूरा

अमृत भारत के तहत रेलवे स्टेशन पर कार्य तेजी से जारी है। सुंदरीकरण का 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। अब एक्सेलेटर का काम जारी है। 2025 में तीसरा प्लेटफार्म मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रेलसेवा और बेहतर हो जाएगी।


बेसहारा पशुमुक्त होगा शहर
नगर परिषद अधिकारियों की ओर से शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने की दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए हिसार से विशेष टीम बुलाई गई है। गोशालाएं भी प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। उम्मीद है कि वर्ष 2025 में शहर को प्रशासन कर बेसहारा पशुमुक्त कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed