फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Details of loss of house and animals can be registered on e-compensation portal

Sirsa News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं मकान व पशुओं की हानि का ब्योरा

Thu, 03 Aug 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Details of loss of house and animals can be registered on e-compensation portal
क्षति पूर्ति पोर्टल पर आया  मकान व व्यवसाय का नया आॅप्शन।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बाढ़ व बारिश से फसल खराबे के साथ ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित लोगों के मकान व पशुओं की जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। सरकार ने पोर्टल पर यह ऑप्शन खोल दिया है। जानकारी के अभाव में वीरवार को पोर्टल पर अपना क्लेम करने के लिए कोई ग्रामीण सामने नहीं आया। दूसरी ओर फसल खराबे के लिए जिले के 74 गांवों के 1161 किसानों ने आवेदन किया है। इन किसानों ने अब तक 5614 एकड़ जमीन पर फसल खराब होने की बात कही है।

हरियाणा सरकार ने पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा व ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 31 जुलाई तक खोला था, ताकि बारिश व बाढ़ के कारण हुए फसल खराबे के लिए किसान आवेदन कर सकें। अब सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 10 अगस्त तक खोल दिया है। इस पोर्टल में अब बाढ़ से प्रभावित हुए घरों, पशुओं के हुए नुकसान की जानकारी दर्ज करवाने के लिए नया ऑप्शन भी डाल दिया है। वीरवार को सीएससी सेंटरों पर फसल खराबे के आवेदन तो आए, लेकिन ग्रामीणों ने घरों व पशुओं को हुए नुकसान के लिए आवेदन नहीं किया है। माना जा रहा है कि ग्रामीणों को अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



ऐस करें आवदेन
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सबसे पहले हानि का प्रकार चुनने का ऑप्शन आएगा। इसके बाद ऑप्शन में नुकसान का कारण बाढ़ देना होगा। इसके नीचे आपको पशु या पक्षी की मृत्यू, आवास हानि, व्यवसायिक हानि और फसल खराब होने के चार ऑप्शन मिलेंगे। जिस व्यक्ति के पशु को हानि हुई है तो वह पशु के ऑप्शन और जिसके घर या व्यवसायिक संस्थान को हानि हुई तो वह उस पर क्लिक करके नुकसान की जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फसल खराबे के लिए खंडों से आए किसानों के आवेदन
खंड गांव किसान फसल खराबा
डबवाली 03 12 77.81 एकड़
ऐलनाबाद 12 74 387.75
गोरीवाला 02 05 21.32
कालांवाली 10 68 165.21
नाथूसरी चोपटा 05 05 16.64
रानियां 12 128 545.68
सिरसा 30 877 4389.99



-बाढ़ व बारिश से किसानों को हुए नुकसान की किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानकारी दे सकते हैं। साथ ही बाढ़ के कारण हुए मकानों व पशुओं के नुकसान का ब्योरा भी किसान इस पोर्टल पर डाल सकते हैं। पोर्टल 10 अगस्त तक खुला रहेगा। - सुरेश कुमार, डीआरओ, सिरसा।



ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान अपनी फसलों को हुए नुकसान का ब्योरा तो दर्ज करवाने आ रहे हैं, लेकिन मकान व पशुओं को हुए नुकसान के आवेदन का इनको शायद पता नहीं है। अभी तक कोई भी ग्रामीण इस आवेदन के लिए उनके पास नहीं आया है। - गगन बजाज, सीएससी सेंटर संचालक, शिव चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed