फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner heard the problems ranging from family identity card to old age pension

Sirsa News: परिवार पहचान पत्र से लेकर बुढ़ापा पेंशन की समस्याएं उपायुक्त ने सुनीं

Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner heard the problems ranging from family identity card to old age pension
अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आरके।
सिरसा। लघु सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त आरके सिंह ने विशेष समाधान शिविर के तहत लोगों की समस्याएं सुनी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुंरत प्रभाव से समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौजूद रहे। वहीं पहले दिन 18 लोगों अपने समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी।
विज्ञापन

बता दें कि उपायुक्त के समक्ष परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बुढापा पेंशन, पारिवारिक विवाद, फसल नुकसान मुआवजा, बैंक लिमिट, लाल डोरा भूमि, सोलर ट्यूबवेल आदि समस्याएं मुख्य रूप से आई। अहम बात है कि परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सबसे ज्यादा लोग परेशान रहते है। जिसको लेकर विशेष आदेश बार बार सरकार की ओर से जारी होते हैं। इसके बाद दोनों समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। जहां परिवार पहचान पत्र के नोडल अधिकारी एडीसी है तो प्रॉपर्टी आईडी की समस्या के समाधान को जिला नगर आयुक्त जैसे अधिकारी मौजूद है। इसके बाद भी इन दोनों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जो बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उपायुक्त आरके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ये शिविर समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित होंगे, क्योंकि एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहेंगे जिससे की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में सहायक होगी। जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष समाधान शिविर में आने वाले समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने प्रत्येक कार्य दिवस में समाधान शिविर का आयोजन करके लोगों की समस्याओं को दूर करने का उद्देश्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र का तुंरत प्रभाव से समाधान के दिए आदेश

समस्या समाधान शिविर में ग्रामीण राम स्वरूप ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित अपनी समस्या रखी, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक वृद्ध महिला ने उपायुक्त के समक्ष अपने नाती द्वारा पैसे ऐंठने की समस्या रखी, जिस पर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करके महिला की समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए।


जिला में समाधान प्रकोष्ठ स्थापित

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में उपायुक्त आरके सिंह की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन जिला स्तर पर उपायुक्त अपने कार्यालय कक्ष में और संबंधित एसडीएम उपमंडल स्तर पर अपने कार्यालयों में सभी कार्य दिवस के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विशेष समाधान शिविर लगाएंगे। समाधान प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, डीएमसी, एसडीएम, सीईओ जिला परिषद, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता, डीआरओ, डीडीपीओ, डीडब्ल्यूओ, डीएसडब्ल्यूओ, डीएफएससी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डीएमसी सुरेंद्र कुमार, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed