{"_id":"674cb2094a7e40b4c300a934","slug":"dengue-cases-started-decreasing-as-the-cold-increased-three-cases-were-reported-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129403-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठंड बढ़ने के साथ ही घटने लगे डेंगू के केस, तीन मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठंड बढ़ने के साथ ही घटने लगे डेंगू के केस, तीन मामले आए
Mon, 02 Dec 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रीतनगर में आशंकित मरीजों के सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मौसम में बढ़ रही ठंड के चलते जिले में डेंगू के मामलों में कमी आने लगी है। पिछले पांच दिन तक जहां डेंगू के प्रतिदिन 8 से 10 मरीज मिल रहे थे, वहीं इनमें गिरावट आ रही है। पिछले तीन दिनों से 2 से 4 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जैसे जैसे तापमान में गिरावट आएगी, वैसे-वैसे डेंगू के केस और कम हो जाएंगे।
रविवार को प्रीतनगर, खारियां और शेरपुरा से डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। नवंबर माह में डेंगू के मरीजों की संख्या एक दम तेजी से बढ़ी थी। 150 से ज्यादा डेंगू के मरीज नवंबर माह में मिले। अब पीक टाइम खत्म होने के साथ ही डेंगू के मामले में कमी आनी शुरू हो गई है। दिसंबर की शुरूआत साथ ही रविवार को डेंगू के 3 केस मिले हैं। अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 364 पहुंच गया है। निजी और सरकारी अस्पताल में 17 मरीजाें का इलाज चल रहा है। इस वर्ष डेंगू के चलते एक नाबालिग बच्ची की मौत हो चुकी है।
गावों में लारवा की जांच कर डेंगू आशंकित मरीजों के लिए सैंपल
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने शहर के प्रीतनगर और ग्रामीण क्षेत्र खारिया व शेरपुरा में अभियान चलाया। गावों में लारवा की जांच की और डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन
कोट्स
स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में लगी हुई है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जा रही है। अक्तूबर और नवंबर में डेंगू के मामले ज्यादा आते हैं। दिसंबर में मौसम के तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के केसों में कमी आती है। रविवार को तीन मामले मिले हैं। - डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल।